world-news

मिचेल स्टार्क ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, WTC में बने नंबर-1 गेंदबाज, तो इस मामले में निकल गए डेल स्टेन से आगे

August 22, 2026

Mitchell Starc Records: बांग्लादेश के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई स्टार पेसर मिचेल स्टार्क ने कमाल की गेंदबाजी की और 6 विकेट झटककर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी.

Mitchell Starc Records: बांग्लादेश के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई स्टार पेसर मिचेल स्टार्क ने कमाल की गेंदबाजी की और 6 विकेट झटककर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी.

author-image

New Update

mitchell starc become most wicket taker in wtc leave behind josh tongue

मिचेल स्टार्क Photograph: (Image Source: ANI)

Mitchell Starc Records: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मैके में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए मेहमान टीम की नाक में दम कर दिया. अकेले स्टार्क ने ही बांग्लादेश के 6 बल्लेबाजों को आउट किया और उन्हें 64 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई. इसी के साथ मिचेल स्टार्क ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है. तो आइए उनके द्वारा बनाए रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं...

बांग्लादेश के खिलाफ झटके 6 विकेट

A 𝐌𝐢𝐭𝐜𝐡𝐞𝐥𝐥 𝐒𝐭𝐚𝐫𝐜 special in Mackay 🥵#WTC27 | 📝: https://t.co/HdUgyV0gFnpic.twitter.com/AngqMWy3WQ

— ICC (@ICC) August 22, 2026

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी की और 6 विकेट झटके. स्टार्क ने महज 10 ओवर फेंके, जिसमें सिर्फ 12 रन खर्च करके 6 विकेट चटका लिए. उन्होंने शुरुआती 3 ओवर में ही बांग्लादेश के 3 बल्लेबाजों को शून्य पर आउट किया. सैडमैन इस्लाम, तंजीद हसन तमीम और नजमुल हुसैन संतो को शून्य पर आउट किया. फिर लिटन दास और शोरफुल इस्लाम और मोमिनुल हक को चलता कर दिया.

WTC में नंबर-1 बने मिचेल स्टार्क

Carnage in Mackay following a sensational Mitchell Starc show against Bangladesh in #WTC27 🔥https://t.co/zdrIaO9FAR

— ICC (@ICC) August 22, 2026

बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में 6 विकेट लेने के साथ ही मिचेल स्टार्क वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप  2025-2027 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग को पीछे छोड़ा है. स्टार्क ने 10 मैच खेले हैं, जिसकी 19 पारियों में उन्होंने 17.51 के औसत से 54 विकेट झटके हैं. इस दौरान उन्होंने 3.65 की इकोनॉमी से रन दिए हैं. वहीं जोश टंक की बात करें, तो उन्होंने 10 मैच खेले, जिसकी 20 पारियों में 53 रन बनाए हैं.

रैंकगेंदबाजटीममैचपारीगेंदेंओवरमेडनरनविकेटसर्वश्रेष्ठऔसतइकॉनमीस्ट्राइक रेट4 विकेट5 विकेट
1मिचेल स्टार्कऑस्ट्रेलिया10*191552258.436946547/5817.513.6528.7404
2जोश टंगइंग्लैंड10202031338.3331402535/4526.454.1438.3223
3मोहम्मद सिराजभारत10191809301.3471094416/7026.683.6244.1222
4बेन स्टोक्सइंग्लैंड11201765294.138959395/2324.583.2645.2522
5शमर जोसेफवेस्टइंडीज7141238206.228774355/8722.113.7535.3741
— Star Sports (@StarSportsIndia) August 22, 2026

मिचेल स्टार्क ने डेल स्टेन को छोड़ा पीछे

मैके में मिचेल स्टार्क ने फाइव विकेट हॉल लेने के साथ ही डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया है. स्टार्क के अब टेस्ट फॉर्मेट में 440 विकेट हो गए हैं. वहीं, डेल स्टेन की बात करें तो उन्होंने 93 टेस्ट में 439 विकेट अपने नाम किए थे.

वहीं, लिस्ट में स्टार्क का नाम 10वें स्थान पर है. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज का नाम मिचेल स्टार्क है, जिन्होंने 800 विकेट लिए, वहीं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन हैं, जिन्होंने 619 विकेट झटके. ऐसे में स्टार्क का निशाना एंडरसन को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की रेस में आगे निकलने पर होगा.

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड की जीत से WTC प्वॉइंट्स टेबल में फेरबदल, पाकिस्तान का हुआ सबसे बुरा हाल, जानें किस नंबर पर है भारत

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें