world-news

Ujjain Aghori viral video: उज्जैन में जलती चिता से मांस निकालकर खाने वाली अघोरी पर FIR, विरोध करने वालों को मारने की धमकी, पुलिस ने हिरासत में लिया

September 1, 2026

Ujjain Aghori Kali Nand Giri viral video: उज्जैन में जलती चिता से मानव मांस निकालकर खाने वाली किन्नर अघोरी काली उर्फ नंद गिरी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर पहला वायरल वीडियो (viral video) सामने आने के बाद पुलिस ने किन्नर अघोरी (Ujjain Aghori Kali Nand Giri viral video) को हिरासत में लिया है। पुलिस शव के साथ छेड़छाड़ के मामले में पूछताछ कर रही है। इससे पहले उसने इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram) से वीडियो हटा दिया था।

उज्जैन (Ujjain) के जीवाजीगंज थाने में FIR के बाद अघोरी काली (Ujjain Aghori viral video) ने सोमवार रात दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसमें उसने विरोध करने वालों को खुली चुनौती दी और सामने आने को कहा। 

जो लोग बुरा बोल रहे हैं, उन्हें नहीं छोड़ूंगी- अघोरी काली

वीडियो में वह कहती नजर आ रही है कि पीठ पीछे टिप्पणी करने वालों में अगर हिम्मत है तो चक्रतीर्थ श्मशान में आए, मैं इसी श्मशान में रहती हूं।

वीडियो में आगे उसने यह भी कहा कि जो लोग उसके बारे में बुरा बोल रहे हैं, उन्हें नहीं छोड़ेगी। उसने लोगों को बचकर रहने की बात कही और मारने की धमकी दी। यह वीडियो पर सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Ujjain Aghori viral video) हुआ।

यह भी पढ़ें: MP Cabinet Decisions: MSP पर 60% मूंग खरीदेगी सरकार, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर में Technology University मंजूर, 55 जिलों में लोकपाल नियुक्त होंगे

शास्त्रों में कहीं भी मानव अंगों के सेवन का उल्लेख नहीं

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. रवींद्र पुरी महाराज ने उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा से मुलाकात की थी। उन्होंने सनातन धर्म को बदनाम करने वाली किन्नर (Ujjain Aghori viral video) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। उसके एसपी को एक पत्र भी लिखा था। 

परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि महाराज ने पत्र में स्पष्ट किया कि मानव अंगों का सेवन शास्त्रों में कहीं भी नहीं लिखा है। जो भी साध्वी, किन्नर या पुरुष साधु-संतों के भेष में ऐसा काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करे। 

यह भी पढ़ें: Bhopal Master Plan: भोपाल मास्टर प्लान को CM की सैद्धांतिक मंजूरी, जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट

शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही

जीवाजीगंज थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा के मुताबिक, विष्णु नाथ की ओर से शिकायत मिली थी। इसमें एक वीडियो में काली नंद गिरि (Ujjain Aghori viral video) पर शव से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। 

जांच के बाद काली नंद गिरि के खिलाफ BNS की धारा 301 में केस दर्ज किया है। काली को हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: MP TET Controversy: 25 लाख शिक्षकों की लड़ाई लड़ेंगे Rahul Gandhi, विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की