
संजू सैमसन की टीम इंडिया में वापसी. (फोटो- PTI)
Sanju Samson return for Afghanistan T20Is: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. सेलेक्टर्स ने लगभग फुल स्ट्रेंथ वाली 15 सदस्यीय टीम चुनी है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम में सबसे चर्चित नाम विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन का है, जिन्हें ईशान किशन के साथ स्पेशलिस्ट विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है.
संजू सैमसन की टीम इंडिया में वापसी
संजू सैमसन भारत की पिछली टी20 सीरीज में स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे. लेकिन सैमसन की इस वापसी ने उन सभी अफवाहों और सोशल मीडिया बहसों पर विराम लगा दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि जिम्बाब्वे दौरे पर सैमसन के साथ नाइंसाफी हुई और उन्हें टीम से ड्रॉप किया गया था. दरअसल, जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान जब संजू सैमसन को स्क्वॉड में नहीं चुना गया था, तब सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश देखने को मिला था. कई पूर्व क्रिकेटरों और फैंस का मानना था कि सैमसन को टीम मैनजमेंट नजरअंदाज कर रहा है.
हालांकि, उस समय बीसीसीआई सूत्रों ने साफ किया था कि सैमसन को ड्रॉप नहीं किया गया, बल्कि बिजी शेड्यूल और वर्कलॉर्ड को देखते हुए आराम दिया गया है. अफगानिस्तान सीरीज में उनकी सीधी वापसी ने बोर्ड के उस दावे को पूरी तरह सही साबित कर दिया है.
खराब UK दौरे के बाद मिला था ब्रेक
सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे से ब्रेक दिए जाने के पीछे उनका पिछला यूके दौरा भी एक बड़ी वजह रहा था, जहां उनका बल्ला खामोश रहा था. आयरलैंड दौरे पर खेली गई टी20 सीरीज के 2 मैचों में वो सिर्फ 5 रन बना सके थे, जिसमें एक पारी में वो बिना खाता खोले आउट हुए थे. इसके दौरान इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज में उन्हें सिर्फ 2 मैचों में मौका मिला, जिसमें उन्होंने पहले मैच में 1 रन और आखिरी मैच में 27 रन बनाए. बाकी मैचों में उनकी जगह युवा वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में उतारा गया था. खराब दौरे के बाद मिले ब्रेक ने सैमसन को मानसिक रूप से तरोताजा होने का मौका दिया और अब वो पूरी मजबूती के साथ स्क्वॉड में लौट आए हैं.

मोहिद खान
मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.
Read More