world-news

Tulsi Plant at Home: भूलकर भी इस दिशा में न रखें तुलसी का पौधा, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!

October 9, 2026

Tulsi Plant at Home: भूलकर भी इस दिशा में न रखें तुलसी का पौधा, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!

तुलसी के पौधे की सही दिशाImage Credit source: unsplash

Tulsi Plant Direction: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है. धार्मिक मान्यता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है और भगवान विष्णु की पूजा में भी इसका खास महत्व है. यही वजह है कि कई घरों में तुलसी का पौधा लगाया जाता है और रोजाना उसकी पूजा की जाती है. मान्यता है कि तुलसी की नियमित पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. हालांकि, तुलसी का पौधा घर में लगाते समय उसकी देखभाल के साथ-साथ सही जगह का ध्यान रखना भी जरूरी माना जाता है. वास्तु शास्त्र से जुड़ी मान्यताओं में तुलसी के पौधे को रखने की दिशा और आसपास के वातावरण को महत्वपूर्ण बताया गया है. आइए जानते हैं कि घर में तुलसी का पौधा कहां रखना शुभ माना जाता है और किन जगहों पर इसे रखने से बचने की सलाह दी जाती है.

तुलसी का पौधा किस दिशा में रखना माना जाता है शुभ?

वास्तु से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे के लिए उत्तर, उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण और पूर्व दिशा को अच्छा माना जाता है. इन दिशाओं को पूजा-पाठ और सकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है.

किस दिशा में तुलसी का पौधा रखने से बचना चाहिए?

कुछ वास्तु मान्यताओं में तुलसी के पौधे को दक्षिण दिशा में रखने से बचने की सलाह दी जाती है. इस दिशा को लेकर धार्मिक और वास्तु संबंधी अलग-अलग धारणाएं प्रचलित हैं. इसी वजह से कई लोग तुलसी का पौधा उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना पसंद करते हैं.

तुलसी के पौधे के पास इन बातों का रखें ध्यान

धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी के पास साफ-सफाई रखनी चाहिए और पूजा के समय श्रद्धा के साथ दीपक जलाना चाहिए. तुलसी के पौधे को ऐसी जगह न रखें जहां उसे नुकसान पहुंचने की आशंका हो.

तुलसी को मां लक्ष्मी से क्यों जोड़ा जाता है?

हिंदू धार्मिक परंपराओं में तुलसी को पवित्रता और भक्ति का प्रतीक माना जाता है. भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी दल चढ़ाने की परंपरा है और कई घरों में तुलसी विवाह भी मनाया जाता है. तुलसी को मां लक्ष्मी से जोड़ने वाली मान्यताओं के कारण इसे घर में शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.

ये भी पढ़ें: फ्लैट का वास्तु दोष कैसे दूर करें? यहां देखें बिना तोड़फोड़ के वास्तु उपाय

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

वरुण चौहान

वरुण चौहान

इलेक्‍ट्रानिक और डिजिटल मीडिया में करीब एक दशक से ज्यादा का अनुभव. 2008 में एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन (AAFT) नोएडा से पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद कुछ अलग और नया करने की सोच के साथ मीडिया में अपने सफर की शुरुआत की. शुरुआत से ही मेरी रुचि उन विषयों को आम लोगों तक पहुंचाने में रही है, जो भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं से जुड़े हैं. अपने करियर के दौरान Channel One News, Sahara Samay, A2Z News, News Express, National Voice और पंजाब केसरी डिजिटल जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला. इन संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग,और डिजिटल कंटेंट को सीखने का अनुभव मिला. फिलहाल देश के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क TV9 भारतवर्ष में धर्म और आस्था से जुड़ी खबरों, धार्मिक आयोजनों, ज्योतिष, वास्तु, पौराणिक कथाओं, मंदिरों की परंपराओं और व्रत-त्योहारों से जुड़े विषयों को सरल, सहज और तथ्यपूर्ण भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रहा हूं. महाकुंभ 2025 की कवरेज मेरे करियर के महत्वपूर्ण अनुभवों में शामिल है, जहां करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, अखाड़ों की परंपराओं, संत समाज की गतिविधियों और कुंभ से जुड़े धार्मिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर विस्तार से लिखने का अवसर मिला. इसके अलावा चारधाम यात्रा, सावन, नवरात्रि, दीपावली, होली, छठ पूजा, अमरनाथ यात्रा, रमज़ान और अन्य प्रमुख धार्मिक आयोजनों पर भी लगातार लेखन किया है. भारतीय संस्कृति, धर्म-दर्शन, ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पुराणों और लोक आस्थाओं के अध्ययन में विशेष रुचि रखता हूं. मेरा प्रयास हमेशा यही रहता है कि धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि वे अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

google button