sports

42 की उम्र में जड़े 11 छक्के, 37 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स ने टीम को जीत दिलाकर काटा बवाल

October 9, 2026

Time Published: Friday, October 9, 2026, 21:31 [IST]

एबी डिविलियर्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया लेकिन उनके बल्ले का अंदाज अब भी पुराने दिनों की याद दिला देता है। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी ने यही दिखाया। दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के कप्तान ने 40 गेंदों में नाबाद 114 रन ठोक दिए और टीम को 210 रन का लक्ष्य महज 15.4 ओवर में हासिल करा दिया।

शारजाह में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 209 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका को तेज शुरुआत की जरूरत थी और डिविलियर्स ने अपनी पारी से मैच का समीकरण ही बदल दिया। रिचर्ड लेवी के साथ उनकी साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दक्षिण अफ्रीका ने आठ विकेट से जीत दर्ज की और डिविलियर्स को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

AB de Villiers

डिविलियर्स की पारी की रफ्तार को समझने के लिए उनका स्कोरिंग पैटर्न काफी है। उन्होंने 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद रन बनाने की गति और बढ़ा दी और अगली 14 गेंदों में शतक तक पहुंच गए। शुरुआती तीन गेंदों पर वह खाता भी नहीं खोल पाए थे लेकिन जल्द ही उन्होंने अपने हाथ खोल दिए। सातवीं गेंद पर लगाया गया छक्का उनकी आक्रामक पारी की शुरुआत बना।

डिविलियर्स ने अपनी पारी में 11 छक्के और छह चौके लगाए। यानी 114 में से 90 रन उन्होंने केवल बाउंड्री से बनाए। 42 साल की उम्र में इस तरह की बल्लेबाजी उनकी फिटनेस और लंबे समय से कायम आक्रामक अंदाज की झलक देती है।

दक्षिण अफ्रीका की जीत डिविलियर्स के शतक पर काफी हद तक निर्भर रही। सलामी बल्लेबाज रिचर्ड लेवी ने 29 गेंदों में 62 रन बनाकर लक्ष्य का पीछा और आसान कर दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 127 रन जुड़े। जीन-पॉल डुमिनी 27 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम ने लक्ष्य समय से काफी पहले हासिल कर लिया।

डिविलियर्स का हालिया रिकॉर्ड भी उनकी निरंतरता दिखाता है। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स की पिछली सात पारियों में उन्होंने चार शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान वह केवल एक बार छह रन बनाकर आउट हुए। बाकी पारियों में उनका बल्ला लगातार रन बरसाता रहा है।

  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range