world-news

अभिषेक शर्मा का डबल धमाका! एक मैच में बनाए 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड, तोड़ा सूर्यकुमार और स्टर्लिंग का महारिकॉर्ड

October 9, 2026

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची टी20 में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए. उन्होंने घरेलू मैदान पर सबसे तेज 1,000 रन पूरे किए और पहले ओवर में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने.

Google Search

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची टी20 में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए. उन्होंने घरेलू मैदान पर सबसे तेज 1,000 रन पूरे किए और पहले ओवर में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने.

author-image

New Update

Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा ने एक मैच में बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड Photograph: (ANI)

Abhishek Sharma Record: भारतीय टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भले ही बड़ी पारी नहीं खेली, लेकिन उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. अभिषेक ने 12 गेंदों में 20 रन बनाए और पवेलियन लौट गए. अपनी इस छोटी पारी के दौरान उन्होंने घरेलू मैदान पर सबसे तेज 1,000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे किए. इसके अलावा, वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए.

घरेलू मैदान पर सबसे तेज 1,000 रन

अभिषेक शर्मा को रांची टी20 मुकाबले से पहले भारतीय सरजमीं पर 1,000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे करने के लिए केवल 10 रन की जरूरत थी. उन्होंने इस मैच में यह आंकड़ा पार करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया. अभिषेक ने सिर्फ 528 गेंदों में घरेलू मैदान पर अपने 1,000 रन पूरे किए. बता दें कि इससे पहले यह रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम था. उन्होंने भारतीय सरजमीं पर 573 गेंदों में 1,000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे किए थे. इस तरह अभिषेक ने सूर्यकुमार का रिकॉर्ड 45 गेंद पहले ही तोड़ दिया. भारत में खेले 29 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 29 पारियों में अभिषेक ने 1,010 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 36.07 और स्ट्राइक रेट 213.53 रहा है. उनके नाम दो शतक और छह अर्धशतक भी दर्ज हैं.

पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड

इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उनके नाम अब पहले ओवर में 14 छक्के दर्ज हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग और वेस्टइंडीज के एविन लुईस के नाम संयुक्त रूप से था. दोनों ने टी20 क्रिकेट में पहले ओवर में 13-13 छक्के लगाए थे. अभिषेक ने एक छक्का ज्यादा लगाकर दोनों को पीछे छोड़ दिया.

𝘼𝘽𝙃𝙄 toh party shuru hui hai... 🚀#AbhishekSharma goes deep in the crease to 𝐋𝐀𝐔𝐍𝐂𝐇 it way over the ropes for a 𝐌𝐀𝐗𝐈𝐌𝐔𝐌! 🙌#INDvWI 2nd T20I | LIVE NOW 👉 https://t.co/RHr9KuCW0rpic.twitter.com/gILr53zeaR

— Star Sports (@StarSportsIndia) October 9, 2026

टी20 इंटरनेशनल में 2,000 रन से सिर्फ 33 रन दूर

आपको बता दें कि अभिषेक शर्मा अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भी एक और बड़ी उपलब्धि के करीब हैं. उनके नाम 64 मैचों की 63 पारियों में 1,967 रन दर्ज हैं. उन्हें 2,000 रन पूरे करने के लिए केवल 33 रन की जरूरत है. अगर अभिषेक यह आंकड़ा पार कर लेते हैं, तो वह 2,000 टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. उनसे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.

लगातार दूसरे मैच में नहीं खेल पाए बड़ी पारी

दो बड़े रिकॉर्ड बनाने के बावजूद अभिषेक अपनी बल्लेबाजी से संतुष्ट नहीं होंगे. वह लगातार दूसरे मुकाबले में अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके. पहले टी20 में उन्होंने 21 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मैच में 20 रन बनाकर आउट हो गए. अब भारतीय टीम को उनसे अगले मुकाबले में बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

यह भी पढ़ें- IND vs WI: संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में महज 21 गेंदों में ठोका अर्धशतक; की विराट कोहली की बराबरी

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें