Updated: Friday, October 9, 2026, 21:30 [IST]
CJP Protest Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। कानून-व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर राजधानी के कई प्रमुख चौराहों, फ्लाईओवर और सेंट्रल दिल्ली की सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। पुलिस के मुताबिक, जरूरत के अनुसार 10 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए जाएंगे।
इसका असर नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से गुजरने वाले वाहन चालकों पर पड़ सकता है। रेलवे स्टेशन, ISBT या एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है। पुलिस ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने और रास्तों की ताजा जानकारी लेकर ही घर से निकलने की अपील की है।
दिल्ली में किन 30 जगहों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है?
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, नीचे दिए गए चौराहों और उनके आसपास के मार्गों पर यातायात नियंत्रित किया जा सकता है।
नई दिल्ली और कनॉट प्लेस के आसपास
- 1. शंकर रोड गोलचक्कर से वंदे मातरम 'T' पॉइंट (नई दिल्ली की ओर)
- 2. झंडेवालान गोलचक्कर
- 3. पंचकुइयां गोलचक्कर
- 4. मंडी हाउस गोलचक्कर
- 5. डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (W-पॉइंट)
- 6. राम चरण अग्रवाल चौक (A-पॉइंट)
- 7. मिंटो रोड और दीन दयाल उपाध्याय मार्ग
- 8. गुरु नानक चौक
- 9. चेम्सफोर्ड रोड-कनॉट प्लेस आउटर सर्कल 'T' पॉइंट
- 10. अशोक रोड-जंतर-मंतर रोड गोलचक्कर
- 11. विंडसर पैलेस गोलचक्कर
- 12. टॉल्स्टॉय रोड-जनपथ क्रॉसिंग
- 13. रेल भवन गोलचक्कर
- 14. जय सिंह रोड-संसद मार्ग क्रॉसिंग
- 15. कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-बाराखंबा रोड 'T' पॉइंट
- 16. गोल डाकखाना गोलचक्कर
- 17. पटेल चौक गोलचक्कर
- 18. जय सिंह रोड-अशोक रोड 'T' पॉइंट
- 19. RML अस्पताल गोलचक्कर
- 20. कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-संसद मार्ग 'T' पॉइंट

रिंग रोड और दक्षिण दिल्ली के प्रमुख मार्ग
- 21. धौला कुआं फ्लाईओवर
- 22. भैरों रोड-MGM (रिंग रोड) 'T' पॉइंट
- 23. लोधी रोड फ्लाईओवर
- 24. नीला गुंबद गोलचक्कर
- 25. मदरसा 'T' पॉइंट
- 26. सम्राट होटल गोलचक्कर
- 27. सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग
- 28. भीकाजी कामा प्लेस के नीचे
- 29. मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे
- 30. रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग 'T' पॉइंट
रेलवे स्टेशन, ISBT और एयरपोर्ट जाने वाले क्या करें?
अगर 10 अक्टूबर को आपकी ट्रेन, बस या फ्लाइट है, तो यात्रा की योजना पहले से बना लें।
- रेलवे स्टेशन: नई दिल्ली और अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय रखें।
- ISBT: बस अड्डे तक जाने से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लें।
- एयरपोर्ट: फ्लाइट के समय से पर्याप्त पहले निकलें, ताकि रास्ते में ट्रैफिक के कारण देरी होने पर परेशानी न हो।
- सेंट्रल दिल्ली: कनॉट प्लेस, संसद मार्ग, जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में जाने से पहले ताजा ट्रैफिक अपडेट जांचें।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वाहन चालकों को सलाह
पुलिस ने यात्रियों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने और यात्रा के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है। डायवर्जन और प्रतिबंधों में मौके की स्थिति के अनुसार बदलाव किया जा सकता है।
इसलिए घर से निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य सूचना माध्यमों पर जारी लाइव अपडेट देखें। सड़क पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें और प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें।
CJP प्रदर्शन के चलते क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा?
10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और कुछ छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित है। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई है।