Business Ideas: लाइव एंटरटेनमेंट डिस्कवरी और टिकटिंग प्लेटफॉर्म 'thumpN' मुंबई बेस्ड एक ऐसा स्टार्टअप है, जिसमें अरिजीत सिंह, सुनिधि चौहान और बादशाह जैसे कई दिग्गज जमकर पैसा लगा रहे हैं.
Written By : अरिजीता सेन | Updated at : 13 Jul 2026 11:40 AM (IST)

thumpN स्टार्टअप में स्टार्स का भारी-भरकम निवेश
Source : ABPLive
Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
- thumpN ने प्री-सीड फंडिंग में $3.75 मिलियन जुटाए.
- Paytm फाउंडर, अरिजीत सिंह सहित कई ने निवेश किया.
- यह AI-आधारित लाइव एंटरटेनमेंट डिस्कवरी टिकटिंग प्लेटफॉर्म है.
- यह BookMyShow जैसे प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देगा.
thumpN Startup: लाइव शोज के बारे में पता लगाने और टिकट बुक करने वाले देश के पहले एआई-नेटिव प्लेटफॉर्म thumpN ने हाल ही में अपने प्री-सीड फंडिंग राउंड में 3.75 मिलियन (करीब 35.7 करोड़) जुटाए हैं. इस राउंड में बिजनेस जगत के दिग्गजों से लेकर संगीत जगत के नामचीन सितारों ने पैसे लगाए हैं, जिनमें Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा और कंपनी के CFO मधुर देवरा के साथ अरिजीत सिंह, सुनिधि चौहान और बादशाह जैसे कलाकारों ने बड़ा निवेश किया है. thumpN मुंबई बेस्ड स्टार्टअप है.
thumpN कैसे काम करता है?
thumpN एक एआई-बेस्ड लाइव एंटरटेनमेंट डिस्कवरी और टिकटिंग प्लेटफॉर्म है, जो लोगों को सही इवेंट का पता लगाने और उसके लिए टिकट बुक कराने की प्रक्रिया को आसान बनाता है. इसमें Shadow के नाम से एक एडवांस एआई एजेंट है, जिनसे आप बात कर सकते हैं. ऐप की मदद से आप अपने शहर में चल रहे म्यूजिक कॉन्सर्ट और लाइव बैंड शोज से लेकर स्टैंड-अप कॉमेडी और थियेटर, नाइटलाइफ या किसी दूसरे बड़े इवेंट्स का पता लगा सकते हैं.
आमतौर पर लोग आज के समय में शोज वगैरह का पता लगाने के लिए दोस्तों या व्हाट्सऐप ग्रुप या इंस्टाग्राम रील्स वगैरह की मदद लेते हैं, लेकिन थम्पसन आपको एक ही क्लिक में यह बता देगा अभी आपके शहर में कौन-कौन से इवेंट्स चल रहे हैं, टिकट की बुकिंग कैसे करनी है वगैरह. आप Shadow एआई एजेंट से पूछ सकते हैं कि अभी शहर में बेस्ड कॉमेडी स्टैंडअप कॉमेडी शोज कहां चल रहे हैं? उनकी टिकट कैसे बुक करानी है.
thumpN अलग-अलग जगहों से जानकारी जुटाकर आपको बेस्ट शो के बारे में बताएगा. धीरे-धीरे आप जैसे-जैसे इसके साथ बात करते जाएंगे यह आपको आपकी पसंद के हिसाब से आपको रिजल्ट दिखाएगा.
BookMy Show और Zomato को कड़ी टक्कर
भारत का लाइव एंटरटेनमेंट मार्केट इस वक्त तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसमें मौजूदा समय में BookMy Show और Zomato के District App और SkillBox का दबदबा है. अब इन्हें टक्कर देने के लिए मार्केट में thumpN भी आ गया है.
स्टार्स क्यों लगा रहे पैसे?
अरिजीत सिंह, सुनिधि चौहान और बादशाह देश-विदेश में लाइव शोज करते हैं. thumpN एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो उन्हें डायरेक्ट उनके फैंस से कनेक्ट करेगा. इन्हें पता है कि जिस तेजी से लाइव एंटरटेनमेंट का मार्केट आगे बढ़ रहा है, उसे देखते हुए इसमें निवेश उन्हें भविष्य में बड़ा मुनाफा दिला सकता है.
ये भी पढ़ें:
82 साल बुजुर्ग के पेंशन अकाउंट में आए 759 करोड़ रुपये, फिर आगे क्या हुआ? बिहार का है मामला

About the author अरिजीता सेन
अरिजीता सेन एबीपी लाइव के बिजनेस डेस्क पर बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर काम कर रही हैं. पत्रकारिता जगत में करीब आठ साल का अनुभव है. बिज़नेस के साथ-साथ क्राइम, फीचर और राजनीति से जुड़ी खबरों में भी रुचि रखती हैं. एबीपी से पहले कई संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं.
Read More
Published at : 13 Jul 2026 11:40 AM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola