
मुनव्वर फारूकी 'द ट्रेटर्स 2'
The Traitors 2: मुनव्वर फारूकी के लिए रियलिटी शोज में जाना धमाकेदार ही रहा है. वो ‘लॉकअप’ के विनर रह चुके हैं. और तो और सलमान खान के ‘बिग बॉस’ का एक सीजन भी जीत चुके हैं. जब करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में एंट्री की खबरें आईं, तो फैन्स काफी एक्साइटेड नजर आए थे कि अब एक अच्छा माइंड गेम खेलते दिखेंगे. पर हुआ कुछ और ही. अमेजन प्राइम वीडियो पर आ रहे शो के तीन एपिसोड में कई कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके हैं. जिसमें मुनव्वर फारूकी का नाम भी शामिल हैं. उनका शो से बाहर होना काफी शॉकिंग था, क्योंकि वो एक मजबूत खिलाड़ी रहे हैं और इसलिए मुनव्वर को लगता है कि उन्हें टारगेट किया गया है. जब वो शो से बाहर हो रहे थे, तो भी काफी गुस्से में और रोते दिखे.
पहले ही राउंड में मुनव्वर को सबसे ज्यादा वोट मिले, जिसका मतलब था कि वो एलिमिनेट हो गए. जबकि, असली ट्रेटर कुल्लू, क्रिस्टल डिसूजा और हरमन सिंघा थे. वहीं, दूसरे एपिसोड में शाहनील गिल को चौथा ट्रेटर बनाया गया. शो से बाहर होने के बाद मुनव्वर ने कहा कि- ”मुझे उम्मीद थी कि मेरे साथ ऐसा होगा. मुझे पता था कि मुझे इसका सामना करना पड़ेगा. मेरे साथ अक्सर ऐसा होता है. यह पहली बार नहीं है. यह पहली बार नहीं है जब मुझे निशाना बनाया गया है. मुझे ‘सॉफ्ट टारगेट’ कहिए या ऐसा इंसान जो वहां होने के लिए बहुत अच्छा है. मैं दूसरे लोगों की इनसिक्योरिटीज को साफ देख सकता हूं.”
मुनव्वर ने कंटेस्टेंट्स की इनसिक्योरिटीज पर क्या कहा?
इस दौरान मुनव्वर फारूकी ने यह भी कहा कि-”आपकी इनसिक्योरिटीज साफ दिखेंगी. आप मेरे पास दोस्त बनकर आए और मेरी बात सुनी, लेकिन अब आपने यहां मेरा नाम लिखा है. इसके लिए धन्यवाद.” दरअसल जब करण जौहर ने उनसे अपने बारे में सच बताने को कहा – कि वह गद्दार है या बेगुनाह – तो मुनव्वर भावुक हो गए और बोले- भाड़ में जाओ यार. मैं गेम खेल रहा था. मैं इसे अच्छे से खेलना चाहता था. मैं बेगुनाह हूं. तुम लोग इनसिक्योर हो. उन्हें लगा कि मैं उन्हें यहां खा जाऊंगा. वो सब डरे हुए हैं. अब पहचानो कि तुममें से कौन है वो.”
बताते चलें कि दिलीप ताहिल पहले ही दिन गेम से बाहर हो गए थे. उन्होंने सबसे अलग दिखने की कोशिश की थी, लेकिन आखिर में उन्हें सबसे कम गोल्ड कॉइन मिले. वहीं, करण सिंह मैजिक पहले ऐसे कंटेस्टेंट थे जिन्हें ‘ट्रेटर्स’ ने मार डाला.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More