technology

सुपरकार जैसे डिजाइन वाला फोन! Tecno Pova 8 Pro 5G का Lamborghini Edition लॉन्च

September 4, 2026

Sep 04, 2026 05:15 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Tecno ने Tonino Lamborghini के साथ मिलकर Pova 8 Pro 5G का Limited Edition लॉन्च किया है। फोन में 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट, Sony 50MP OIS कैमरा और 6500mAh बैटरी दी गई है।

Tecno Pova 8 Pro 5G Tonino Lamborghini Limited Edition

Pova 8 Pro 5G Tonino Lamborghini का डिजाइन सुपरकार से प्रेरित है।

स्मार्टफोन ब्रैंड Tecno ने सुपरकार बनाने वाली कंपनी Tonino Lamborghini के साथ मिलकर Pova 8 Pro 5G Tonino Lamborghini Limited Edition स्मार्टफोन लॉन्च किया है। ये दोनों ब्रांड्स की पहली स्मार्टफोन पार्टनरशिप है। फोन को खास तौर पर प्रीमियम और स्पोर्टी लुक दिया गया है, जिसमें ब्लैक और रेड कलर थीम देखने को मिलती है। आइए आपको इस लिमिटेड एडिशन फोन के बारे में बताता हैं।

नए लिमिटेड एडिशन फोन को Tonino Lamborghini Black कलर में लॉन्च किया गया है। इसके रियर पैनल पर हेक्सागोन पैटर्न के साथ खास Pulse Line डिजाइन दिया गया है। पीछे Tonino Lamborghini का मेटैलिक लोगो भी मौजूद है। फोन के Alive Matrix Display पर कस्टमाइज्ड ‘L’ सिग्नेचर भी मिलता है, जो इसे रेगुलर Pova 8 Pro 5G से अलग पहचान देता है।

ऐसे हैं नए Tecno फोन के स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.78 इंच का HyperLux AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 1,208x2,644 पिक्सल है और स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक बताई गई है और इसकी पिक्सल डेंसिटी 429ppi है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है।

धांसू परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultimate 5G प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज मिलती है। रैम एक्सपेंशन फीचर के जरिए कुल मेमोरी को 24GB तक बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चलता है। कंपनी दो बड़े Android OS अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कहती है।

फोन में मिला डुअल कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700C प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन की एक खासियत इसका 6500mAh का बड़ा बैटरी पैक है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C जैसे विकल्प मिलते हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

फिलहाल कीमत का खुलासा नहीं

Tecno ने अभी Pova 8 Pro 5G Tonino Lamborghini Limited Edition की कीमत और बिक्री की तारीख का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने इसे तीन कॉन्फिगरेशन में पेश किया है- 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB। तुलना करना चाहें तो भारत में रेगुलर Pova 8 Pro 5G की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये है।

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

See Less