world-news

Tata की 3 नई इलेक्ट्रिक कारों की एंट्री तय, अपडेटेड Tigor EV से लेकर प्रीमियम Avinya तक, जानिए क्या होगा खास| Navbharat Live

July 21, 2026

Updated On: Jul 21, 2026 | 07:57 PM IST

विज्ञापन

सार

Tata Motors EV: भारत में लगातार बढ़ती इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग को देखते हुए Tata Motors अपनी EV रेंज को और मजबूत करने की तैयारी में है। जिसमें कंपनी कुछ खास मॉडलर्स को बाजार में लाने की तैयार में है।

Arrival of 3 new Tata electric cars confirmed Tigor EV to Avinya Tata Motors

Electric SUV India (Source. Gemini)

विस्तार

Electric SUV India: भारत में लगातार बढ़ती इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग को देखते हुए Tata Motors अपनी EV रेंज को और मजबूत करने की तैयारी में है। जिसमें कंपनी के पास पहले से ही देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक कार पोर्टफोलियो है लेकिन अब वह तीन नए इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है। बता दें कि इनमें अपडेटेड Tigor EV, तीन-पंक्ति वाली Safari EV और प्रीमियम Avinya EV शामिल हैं। इसको लेकर माना जा रहा है कि ये मॉडल अलग-अलग ग्राहक वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं और इनमें नई तकनीक के साथ बेहतर रेंज व फीचर्स देखने को मिलेंगे।

नई Tigor EV में मिल सकते हैं बड़े बदलाव

जानकारी में सामने आया है कि Tata अपनी एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक सेडान Tigor EV को नया अपडेट देने की तैयारी कर रही है। जिसको लेकर कुछ महीने पहले Tiago EV को नया अपडेट मिलने के बाद अब Tigor EV की बारी मानी जा रही है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि नई Tigor EV में ताजा एक्सटीरियर डिजाइन, नए फीचर्स और अपडेटेड इलेक्ट्रिक पावरट्रेन देखने को मिल सकता है।

इसके अलावा कंपनी की नई 6-in-1 इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन भी इसमें शामिल की जा सकती है। वहीं फीचर्स की बात करें तो बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और कई प्रीमियम अपडेट इसे पहले से ज्यादा खास बना सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Safari EV होगी Tata की पहली 3-रो SUV

इस लिस्ट में Tata Motors की आने वाली Safari EV कंपनी की पहली तीन-पंक्ति (3-Row) इलेक्ट्रिक SUV होगी। जिसको लेकर उम्मीद है कि इसे इस साल के त्योहारी सीजन के आसपास पेश किया जा सकता है। वहीं यह कंपनी की Harrier EV से ऊपर पोजिशन की जाएगी।

वहीं सामने आई रिपोर्ट्स में गावा है कि Safari EV में 65kWh और 75kWh बैटरी पैक का विकल्प मिल सकता है। वहीं टॉप वेरिएंट में डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (QWD) सिस्टम मिलने की संभावना है जिससे इसकी परफॉर्मेंस देश की कई इलेक्ट्रिक SUVs से बेहतर हो सकती है।

ये भी पढ़े: E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा खुलासा, 23 करोड़ वाहनों में इस्तेमाल के बाद भी इंजन खराब होने का नहीं मिला सबूत

Avinya EV बनेगी Tata की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV

Tata की सबसे चर्चित इलेक्ट्रिक SUV Avinya EV को 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। जिसको लेकर हाल ही में इसका टेस्ट मॉडल भारतीय सड़कों पर देखा गया जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि यह अब प्रोडक्शन के अंतिम चरण में पहुंच रही है।

वहीं रिपोर्ट्स में ताया जा रहा है कि Avinya में मिनिमलिस्ट डैशबोर्ड, बड़ा सेंट्रल इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और बेहद प्रीमियम केबिन मिलेगा। वहीं कंपनी इसे तमिलनाडु के पनपक्कम स्थित नए प्लांट में तैयार कर सकती है। जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह Tata की मौजूदा EV लाइनअप से कहीं अधिक प्रीमियम अनुभव देगी।

अभी के समय को देखते हुए यह तो साफ पता चल रहा है कि भारत में EV सेगमेंट को बढ़ता देखते हुए Tata Motors इस मौके का पूरा फायदा उठाने की तैयारी में है। लेकिन कंपनी ने अभी इन तीनों मॉडलों की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में फिलहाल इनसे जुड़ी जानकारी रिपोर्ट्स और टेस्टिंग के आधार पर सामने आ रही है।

Follow Navbharatlive whatsapp