entertainment

Lock Upp 2: शिवांगी के लिए लड़ना बंद करो... 'लॉकअप' में आते ही हिना खान ने हर्षद चोपड़ा की लगाई क्लास

July 21, 2026

Hina Khan On Harshad Chopda: ओटीटी रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ में फिनाले का समय जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे मेकर्स शो में ट्विस्ट का तड़का लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद और टीवी की ‘शेरखान’ हिना खान ने जेल के अंदर स्पेशल गेस्ट के तौर पर एंट्री की थी. जहां एक तरफ हिना और शिल्पा शिंदे के बीच तीखा कॉनफ्रंटेशन (सामना) देखने को मिला, वहीं दूसरी तरफ हिना खान ने घर के सबसे मजबूत दावेदार माने जाने वाले एक्टर हर्षद चोपड़ा की ऐसी क्लास लगाई कि हर कोई हैरान रह गया!

घर में कदम रखते ही हिना खान ने कंटेस्टेंट्स के गेम प्लान की पोल खोलना शुरू कर दिया. उन्होंने सीधे तौर पर हर्षद चोपड़ा से बात करते हुए उन्हें एक ‘रियलिटी चेक’ दिया. हिना ने हर्षद को समझाते हुए कहा कि शो के खत्म होने में सिर्फ 3 हफ्ते का समय बचा है. अगर उन्होंने अब भी अपनी खुद की रणनीति (स्ट्रेटर्जी) पर काम करना शुरू नहीं किया, तो बहुत देर हो जाएगी. हिना ने साफ कहा कि ये एक ऐसा शो है जहां अंत में केवल एक ही विनर होगा, इसलिए दूसरों के चक्कर में अपनी ट्रॉफी का मौका मत गंवाओ!

अपनी लड़ाई खुद लड़ सकती हैं शिवांगी जोशी

इस रियलिटी चेक के दौरान हिना खान ने हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के रिश्ते और बॉन्डिंग पर भी खुलकर बात की. दरअसल, शो में कई बार हर्षद चोपड़ा को शिवांगी जोशी का बचाव करते और उनके मुद्दों में कूदते देखा गया है. इस पर हिना खान ने हर्षद को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “शिवांगी जोशी इस शो की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक हैं और वो अपनी लड़ाई खुद लड़ने में पूरी तरह सक्षम हैं. इसलिए उनके स्टैंड में टांग अड़ाने या उनके बदले लड़ने के बजाय तुम्हें सिर्फ और सिर्फ अपने परफॉर्मेंस को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए.”

क्या बदलेगी हर्षद की रणनीति?

हिना खान की इस दो टूक नसीहत ने न केवल घर के कैदियों को बल्कि सोशल मीडिया पर फैंस को भी दो खेमों में बांट दिया है. अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि फिनाले से ठीक 3 हफ्ते पहले क्या हर्षद चोपड़ा हिना खान की इस सलाह को मानकर शिवांगी जोशी से दूरी बनाते हुए अपना सोलो गेम खेलते हैं, या फिर उनकी यह बॉन्डिंग यूं ही बनी रहती है.

सोनाली नाईक

सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More

google button