auto

लैंड रोवर की नई SUV, 4.9 सेकंड में 0-100kmph की स्पीड, कीमत ₹3.8 करोड़

August 5, 2026

Aug 05, 2026 04:05 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

लैंड रोवर ने भारत में अपनी लग्जरी SUV Range Rover SV Ultra को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 3.8 करोड़ रुपये है। इसमें 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो पेट्रोल V8 इंजन मिलता है, जो 540hp की पावर जेनरेट करता है।

Range Rover SV Ultra

रेंज रोवर SV अल्ट्रा

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

लैंड रोवर (Land Rover) ने भारत में अपनी लग्जरी SUV Range Rover SV Ultra को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 3.8 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। SV अल्ट्रा अब रेंज रोवर लाइनअप का टॉप-स्पेक वेरिएंट है। इसमें एक्सटीरियर से लेकर केबिन तक कई खास और कस्टमाइज्ड डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसे रेगुलर रेंज रोवर मॉडल से अलग बनाते हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Honda Elevate

₹ 11.6 - 16.67 लाख

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

Honda City

₹ 12 - 20.99 लाख

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

Tata Sierra

₹ 11.49 - 21.29 लाख

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

खास डिजाइन के साथ आया रेंज रोवर SV अल्ट्रा

रेंज रोवर SV अल्ट्रा को एक्सटीरियर में खास टाइटन सिल्वर पेंट ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। एसयूवी के कई हिस्सों पर सैटिन प्लैटिनम और सिल्वर क्रोम फिनिश का इस्तेमाल किया गया है। इनमें रेंज रोवर वर्डमार्क, ग्रिल सराउंड, व्हील इंसर्ट और स्किड प्लेट्स जैसे एलिमेंट शामिल हैं। एसयूवी में 22-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं, जिनके हबकैप पर खास ‘Inverted R’ Range Rover लोगो मिलता है। ग्राहक चाहें तो इसका 23-इंच अलॉय व्हील वाले ऑप्शन के साथ भी खरीद सकते हैं।

Land Rover Range Rover Velar

Jaguar F-Pace

BMW X3

Jeep Wrangler

BMW X4

Mercedes-Benz GLC

प्रीमियम केबिन में खास साउंड सिस्टम

SV अल्ट्रा के केबिन की सबसे बड़ी खासियत इसका नया Orchid White और Cinder Grey कलर कॉम्बिनेशन है। इसमें रैटन पाम वुड वेनियर और ग्लॉस व्हाइट सिरेमिक फिनिश वाले ट्रिम्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इल्यूमिनेटेड SV Ultra सिल्ल प्लेट्स भी मिलती हैं। एसयूवी में नया इलेक्ट्रोस्टैटिक साउंड सिस्टम दिया गया है, जिसमें 21 थिन-फिल्म स्पीकर्स शामिल हैं। ये स्पीकर्स हेडरेस्ट, सीटबैक और हेडलाइनर जैसी जगहों पर लगाए गए हैं। यह सिस्टम Body and Soul Seat और Sensory Floor हैप्टिक सिस्टम के साथ मिलकर ज्यादा इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस देने का काम करता है।

फीचर्स में भी कोई कमी नहीं

SV अल्ट्रा में 13.1-इंच इन्फोटेनमेंट टचस्क्रीन, 13.7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और रियर पैसेंजर्स के लिए 13.1-इंच रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन मिलती हैं। इसके अलावा हीटेड स्टीयरिंग व्हील, पावर्ड रियर सनब्लाइंड्स, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले, एम्बिएंट लाइटिंग, 360-डिग्री कैमरा और केबिन एयर प्यूरिफायर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। एसयूवी की सभी सीटें इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल हैं और इनमें हीटिंग, वेंटिलेशन, मसाज और मेमोरी फंक्शन मिलता है।

540hp V8 इंजन से लैस

SV अल्ट्रा में सिर्फ एक पावरट्रेन ऑप्शन दिया गया है। इसमें 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो पेट्रोल V8 इंजन मिलता है, जो 540hp की पावर जेनरेट करता है। इंजन को माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ पेयर किया गया है और इसमें ट्रांसमिशन के लिए 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। इसमें ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) भी स्टैंडर्ड है। यह लग्जरी SUV महज 4.9 सेकंड में 0-100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 261kmph है। बेहतर ड्राइविंग डायनामिक्स के लिए इसमें एडैप्टिव सस्पेंशन, ऑल-व्हील स्टीयरिंग और कई ड्राइव और टेरेन मोड स्टैंडर्ड हैं।