साउथ मूवीज
- Authored by: राहुल शर्मा
- Updated Aug 5, 2026, 04:04 PM IST
डायरेक्टर मोहन राजा जल्द ही अपनी नई फिल्म को शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें कार्थी लीड रोल में दिखेंगे। खबरें हैं कि इस फिल्म के लिए नयनतारा और तृषा कृष्णन के बीच रेस लगी हुई है।
![]()
Karthi की अपकमिंग मूवी के लिए Nayanthara-Trisha में लगी रेस, मेकर्स जल्द करेंगे घोषणा
KEY HIGHLIGHTS
- कार्थी जल्द शुरू करेंगे अपनी नई मूवी
- मोहन राजा करेंगे इस फिल्म का डायरेक्शन
- नयनतारा-तृषा के नामों पर विचार कर रहे हैं मेकर्स
साउथ सुपरस्टार कार्थी जल्द ही डायरेक्टर मोहन राजा के साथ हाथ मिलाने वाले हैं, जिसके लिए दर्शक भी काफी एक्साइटेड हैं। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो कार्थी की इस फिल्म के लिए लगातार कास्टिंग चल रही है, जिसके लिए साउथ की दो बड़ी अदाकाराओं में रेस लगी हुई हैं। साउथ इंडस्ट्री के इनसाइडर्स के अनुसार, ये दोनों अभिनेत्रियां कोई और नहीं बल्कि नयनतारा और तृषा कृष्णन हैं। जहां मेकर्स के दिमाग में सबसे पहले नयनतारा का नाम आया था, वहीं अब वो तृषा कृष्णन के नाम पर भी विचार कर रहे हैं। मेकर्स जल्द ही लीड हीरोइन पर फैसला लेंगे और उसके नाम का ऐलान करेंगे।
Nayanthara हैं Karthi की फिल्म के लिए फर्स्ट च्वाइस
साउथ इंडस्ट्री में चल रही खबरों की मानें तो डायरेक्टर मोहन राजा ने जब अपनी फिल्म की कहानी पूरी की तो उनके दिमाग में सबसे पहले नयनतारा का नाम आया। मोहन राजा ने नयनतारा के साथ साल 2016 में काम किया था, जिस कारण वो एक्ट्रेस को साइन करना चाहते हैं लेकिन ऐसा सुनने में आ रहा है कि एक्ट्रेस इन दिनों काफी व्यस्त हैं, जिस कारण मेकर्स आखिरी फैसला नहीं कर पा रहे हैं।
Trisha Krishnan के नाम पर विचार कर रहे हैं मेकर्स
क्योंकि नयनतारा आने वाले दिनों में काफी व्यस्त रहने वाली हैं, जिस कारण मेकर्स अदाकारा तृषा कृष्णन के नाम पर भी विचार कर रहे हैं। तृषा कृष्णन साउथ की मशहूर अदाकारा हैं, जिन्होंने मोहन राजा के साथ पहले भी काम किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि मोहन राजा, तृषा के साथ एक बार फिर से हाथ मिला सकते हैं। जब से तृषा कृष्णन का नाम सामने आया है, तब से सोशल मीडिया पर भी काफी हलचल देखने को मिल रही है। नयनतारा और तृषा कृष्णन के फैंस लगातार अपनी-अपनी पसंदीदा हसीना को सपोर्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वो कार्थी के साथ उसे देखा चाहते हैं। वैसे आपके अनुसार, कार्थी की अगली फिल्म में कौन सी हसीना होनी चाहिए? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
![]()
राहुल शर्माauthor
राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- South-Movies
End of Article