Sofia Hayat On Salman Khan: रिएलिटी शो बिग बॉस 20 में ‘वीकेंड का वार’ के दौरान होस्ट सलमान खान ने हर तरह के ट्रोलर्स पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर अपनी टी-शर्ट उतारी और कहा कि अब मुझे ट्रोल करो. इस दौरान उन्होंने वजन बढ़ने की वजह से महिलाओं को ट्रोल करने पर भी नाराजगी जाहिर की. हर तरफ सलमान के इस कदम की तारीफ हो रही है. लेकिन बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात को सलमान का ये कदम नहीं भाया है. उन्होंने सलमान को ‘पाखंडी’ बता दिया है.
सोफिया हयात बिग बॉस के सीजन 7 में नज़र आई थीं. उस सीजन में वाइल्ड कार्ड समेत कुल 24 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया था. सीजन 7 में गौहर खान विनर बनी थीं. अब सोफिया ने एक्स (ट्विटर) पर सलमान खान के वीकेंड का वार के वीडियो वाले एक पोस्ट को कोट ट्वीट करते हुए भाईजान पर बॉडी शेमिंग का आरोप लगाया है. सोफिया का दावा है कि सलमान ने उनके चेहरे की आलोचना की थी.
ये भी पढ़ें:
सलमान खान की बिगड़ी तबीयत के पीछे का पूरा खेल सामने आ गया, भाईजान ने खुद बताई सच्चाई
Bigg Boss 20: कैमरे के सामने मेकअप हटाया, टी-शर्ट उतारी, शर्टलेस सलमान खान ने ट्रोलर्स को दी चेतावनी
सोफिया हयात ने लगाया ये आरोप
सोफिया हयात ने ट्विटर पर लिखा एक पोस्ट को कोट ट्वीट करते हुए लिखा, “सलमान एक पाखंडी और बेवकूफ इंसान हैं. जब मैं बिग बॉस में थी, तो उन्होंने मेरे शरीर और चेहरे की आलोचना की थी… और गौहर से कहा था कि उनका शरीर अच्छा है। उफ.”
SALMAN is an hypocritical idiot. When I was in Bigg Boss he criticised my body and face..and told Gauhar her body was good. Argh. https://t.co/ENXSfqMlz9
— Sofia Hayat (@sofiahayat) September 19, 2026
ऑनलाइन ट्रोलिंग पर सलमान का ‘वार’
वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान ने ट्रोलिंग कल्चर के साथ साथ पैपराजी के गलत तरीके से महिलाओं के फोटो वीडियो लेने पर भी गुस्सा जाहिर किया. पिछले दिनों सलमान को बढ़े वजन की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था. इसके साथ ही कई एक्ट्रेसेस को भी वजन के कारण बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ता है. ऐसे में सलमान ने तमाम ट्रोलर्स को अपने ही अंदाज़ में कड़ी चेतावनी दे डाली है.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.
Read More