world-news

कांग्रेस का आरोप- मोदी सरकार ने SIR से वोट कटवाए: तरनतारन में बैठक, बोले- वोटर लिस्ट में गड़बड़ी लोकतंत्र के लिए खतरा, AAP सरकार को उखाड़ फेंकेंगे - tarn-taran News

October 22, 2026

पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज गुरदीप सप्पल और सेक्रेटरी सूरज ठाकुर की अगुवाई में तरनतारन में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों, वोटर लिस्ट पुनरीक्षण (SIR) में कथित गड़बड़ियों और पंजाब की आम आदमी

.

कांग्रेस इंचार्ज गुरदीप सप्पल और सेक्रेटरी सूरज ठाकुर ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 'विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण' (SIR) के नाम पर कई वैध मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में इस तरह की गड़बड़ी लोकतंत्र की नींव को कमजोर करती है। नेताओं ने मांग की कि इस पूरे मामले की पारदर्शी जांच की जाए और हर योग्य नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए चुनावी प्रक्रियाओं को प्रभावित करने का प्रयास निंदनीय है। सरकार बनाने या बदलने का अधिकार सिर्फ जनता का है, किसी राजनीतिक दल का नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों के अधिकारों से किसी भी तरह की छेड़छाड़ के खिलाफ कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।

AAP सरकार वादे पूरे करने के बजाय प्रोपेगैंडा में व्यस्त

पंजाब और दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दिल्ली में AAP की हार उनके खराब प्रदर्शन और जनता की नाराजगी का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के लोग भी वर्तमान AAP सरकार की नीतियों से तंग आ चुके हैं और 2027 के चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुके हैं।

नेताओं ने आरोप लगाया कि AAP सरकार पंजाब के लोगों से किए गए वादे पूरे करने के बजाय केवल विज्ञापनों और राजनीतिक प्रोपेगैंडा में व्यस्त है। पंजाब के खजाने, संसाधनों और जनता की उम्मीदों के प्रति सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर सरकार को लगातार घेरेगी।

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अपील

जिला कांग्रेस कमेटी तरनतारन के अध्यक्ष राजबीर सिंह भुल्लर ने कहा कि जिले में पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन-रात एक किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के समर्थन से कांग्रेस 2027 के चुनावों में भारी बहुमत से जीत दर्ज कर पंजाब में सरकार बनाएगी। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से हर गांव, वार्ड और बूथ स्तर पर लोगों से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने की अपील की।

इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला, पूर्व विधायक रमनजीत सिंह सिक्की, पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह गिल, पूर्व विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर, करनबीर सिंह बुर्ज, एडवोकेट जसप्रीत सिंह (कोऑर्डिनेटर), दविंदर सिंह लाली ढाला, अवतार सिंह तनेजा, मेहर सिंह चुटाला, प्रदीप सिंह कोट दसांधी मल्ल (ब्लॉक अध्यक्ष), गुरप्रीत सिंह काहलवां (ब्लॉक अध्यक्ष), दविंदर सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष), गुरलाल सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष), चेयरमैन रमन झबल, नवरूप सिंह डालेके, गुरमीत सिंह एकलगड्डा और बिंदर सिंह राढालके सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।