GRMC Dean Attack: गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय (GRMC) ग्वालियर के डीन डॉ. आरके एस धाकड़ (Dr RKS Dhakad0 पर हुए हमले (GRMC Dean Attack) के विरोध में गुरुवार को OBC महासभा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। संगठन ने मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच कराने की मांग को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा।
आरोपी का नार्को टेस्ट कराने का अल्टीमेटम
महासभा (OBC Mahasabha Protest) ने आरोपी मनोज शर्मा का नार्को टेस्ट कराने, उसकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच करने और घटना में कथित रूप से शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। मांगें पूरी नहीं होने पर संगठन ने ग्वालियर में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
पिछड़े वर्ग के अधिकारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया
OBC महासभा (OBC Mahasabha Protest) के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ग्वालियर प्रवास के दौरान ट्रॉमा सेंटर के बाहर डीन डॉ. धाकड़ पर हमला हुआ था। उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
विजय कुमार ने आरोप लगाया कि पिछड़े वर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने मामले की जांच में नार्को टेस्ट, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को शामिल करने की मांग की, ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं का पता लगाया जा सके।
ये खबर भी पढ़ें: Bhopal Power Cut: राजधानी में 23 अक्टूबर को 7 घंटे तक की बिजली कटौती, होशंगाबाद रोड-बैरागढ़ समेत 25 इलाकों में असर
आरोपी के मानसिक स्वास्थ्य की जांच की भी मांग
महासभा (OBC Mahasabha Protest) ने आरोपी के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर किए जा रहे दावों की भी जांच कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि घटना की जांच में किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। महासभा ने स्पष्ट किया कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें: BHEL Bhopal: भेल भोपाल की प्लांट कमेटी का पुनर्गठन, प्रदीप कुमार उपाध्याय बने अध्यक्ष, यूनियन ने बदले अपने प्रतिनिधि
पुलिस बोली- साजिश और अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी
ज्ञापन लेने के बाद एडिशनल एसपी जयराज कुबेर ने बताया कि डीन पर हमले के मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया था। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और उसे जेल भेजा जा चुका है।
ये खबर भी पढ़ें: School Holiday: राजधानी में 23 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, जानें क्या है वजह
उन्होंने कहा कि OBC महासभा (OBC Mahasabha Protest) ने मामले की विस्तृत जांच, नार्को टेस्ट और कॉल डिटेल की जांच कराने की मांग की है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हमले के पीछे कोई साजिश थी या नहीं और घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका रही है या नहीं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें- https://chat.whatsapp.com/IXahwEVgJHyHpyGZjyYpHk