Updated: Wednesday, August 12, 2026, 15:37 [IST]
Baramati Husband Burial Case: महाराष्ट्र के बारामती से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति को जान से मारने के लिए गजब षडयंत्र रचा। पहले 'तू-तू-मैं-मैं' हुई। उसके बाद क्रिकेट बैट से पति को बुरी तरह पीटा। नशीली दवा भी खिला दी।
बालकनी में बनवाए गए चेंबर में पति को जिंदा दफनाने की पूरी साजिश रची। लेकिन, एक चूक ने पत्नी का खेल पूरा पलट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बेहोश पति को होश में लाकर उसकी जान बचाई। आइए विस्तार से जानते हैं कि कब्र में जाने से कैसे बचा?
मामला बारामती शहर के जामदार रोड स्थित इंद्रप्रस्थ सोसायटी का है। यहां 41 वर्षीय प्रवीण जगताप अपनी 38 वर्षीय पत्नी शर्मिला के साथ फ्लैट में रहते हैं। पति प्रवीण एक निजी कंपनी में मैनेजर के तौर पर काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक, दंपति में आए दिन झगड़े होते थे। घरेलू कलेश से तंग आकर शर्मिला ने पति की हत्या की साजिश रची। बीती 30 जुलाई की रात से 1 अगस्त की सुबह के दरम्यान पत्नी शर्मिला ने पति को जिंदा ही घर की बालकनी में बनवाए गए चेंबर में दफना दिया।
कैसे शुरू हुआ पत्नी का खूनी खेल?
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, प्रवीण और शर्मिला के बीच किसी पारिवारिक विवाद के बाद मामला बिगड़ा। आरोप है कि इसी विवाद के बाद शर्मिला ने प्रवीण को नशीली दवा दी। दवा के असर से वह अर्ध-बेहोशी की स्थिति में चले गए। इसके बाद कथित तौर पर शर्मिला ने पति प्रवीण पर क्रिकेट बैट से हमला किया।
प्रवीण को पूरी तरह से काबू में करने के बाद उन्हें घर के हॉल से लगी गैलरी में बनाए जा रहे ईंट और सीमेंट के चेंबर में रखने की कोशिश की गई। आरोप है कि इस चेंबर को इस तरह तैयार किया जा रहा था कि उसमें किसी व्यक्ति को बंद किया जा सके। चेंबर के ऊपर कडप्पा पत्थर की स्लैब लगाने की भी तैयारी थी। यानी अगर यह काम पूरा हो जाता तो प्रवीण के लिए बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो सकता था।
कैसे दी मौत को मात?
इस पूरे मामले में सबसे अहम कड़ी वे मजदूर बने, जिन्हें घर में चेंबर बनाने के लिए बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि चेंबर की बनावट को लेकर मजदूरों को कुछ गड़बड़ महसूस हुई। उन्हें शक हुआ कि बालकनी में ऐसा चेंबर बनवाना, नॉर्मल नहीं लगता। इसके बाद उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन पर संपर्क कर मामले की सूचना दी।
पुलिस तक जानकारी पहुंचते ही कार्रवाई शुरू की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रवीण को चेंबर में जाने से पहले ही बचा लिया। मामले में पुलिस ने शर्मिला जगताप को गिरफ्तार किया है। हालांकि, मामले से जुड़े सभी आरोप फिलहाल जांच के दायरे में हैं और अदालत में दोष सिद्ध होना बाकी है।
-
Block for 8 hours
-
Block for 12 hours
-
Block for 24 hours
-
Don't block
Gender
Select your Gender
Age
Select your Age Range