world-news

रोहतक में HSSC चेयरमैन पर नवीन जयहिंद का हमला: बोले-युवाओं को परेशान करना बंद करें, हद में रहें; जल्द मिले जॉइनिंग - Rohtak News

August 12, 2026

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • Naveen Jaihind Statement | Rohtak HSSC Chairman Himmat Singh Rana Controversy

रोहतक4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रोहतक के मानसरोवर पार्क में विरोध प्रकट करते नवीन जयहिंद और युवा। - Dainik Bhaskar

रोहतक के मानसरोवर पार्क में विरोध प्रकट करते नवीन जयहिंद और युवा।

रोहतक में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चेयरमैन ने युवाओं को परेशान कर रखा है। युवाओं के हक में कोर्ट का आदेश आ चुका है, लेकिन चेयरमैन उन आदेशों को भी नहीं मान रहा और युवाओं को जॉइन नहीं करवा रहा।

नवीन जयहिंद ने कहा कि जो भी युवा अपनी शिकायत लेकर चेयरमैन के पास जाता है तो उन्हें भर्ती रोको गैंग नाम दिया जाता है। युवाओं के साथ अभद्र भाषा में व्यवहार होता है। नवीन जयहिंद ने सीएम नायब सैनी को चेतावनी देते हुए कहा कि HSSC के चेयरमैन से कहें कि अपनी हद में रहे। क्योंकि आज युवा अपने हक की लड़ाई लड़ना जानता है।

मानसरोवर पार्क में युवाओं से बात करते हुए नवीन जयहिंद।

मानसरोवर पार्क में युवाओं से बात करते हुए नवीन जयहिंद।

विपक्ष के लोग भर्ती ठोको गैंग में हो सकते शामिल

नवीन जयहिंद ने कहा कि भर्ती ठोको गैंग में कोई भी शामिल हो सकता है। इसमें विपक्ष के नेता भी शामिल हो सकते है, क्योंकि वह खुद तो कुछ नहीं कर रहे। जो युवा एकत्रित हुए, वो कोई गुंडे, अपराधी या नशेड़ी नहीं है। बल्कि चेयरमैन हिम्मत सिंह के कारण डिप्रेशन का शिकार हो रहे है। कुछ लोगों के तो रिश्ते भी टूट गए है।

युवाओं को जल्द से जल्द करवाए जॉइन

नवीन जयहिंद ने कहा कि चेयरमैन ने कुछ लोगों को अपने साथ रखा हुआ है। अगर किसी युवा से गलत बोला गया तो चेयरमैन की खैर नहीं है। इतिहास गवाह है कि वह काला मुंह करने का सारा सामान रखते है। ये भर्ती तो पिछली सरकार की 25 हजार भर्तियों में शामिल है, जिनके युवा जॉइनिंग के लिए भटक रहे है।

मानसरोवर पार्क में जॉइनिंग की मांग करते युवा।

मानसरोवर पार्क में जॉइनिंग की मांग करते युवा।

चेयरमैन ने वकीलों के साथ कर रखी सेटिंग

नवीन जयहिंद ने कहा कि आज सभी भर्तियां कोर्ट में लटकी हुई है। चेयरमैन ने वकीलों के साथ भी सेटिंग कर रखी है। जो भी उनके पास शिकायत करने जाता है तो उन्हें सीधा कोर्ट में जाने के लिए कहते है। यहां तक कि वकील भी खुद बताते है। अगर किसी युवा की भर्ती को रोका गया तो चेयरमैन को देख लेंगे।

सीईटी पास सभी युवाओं को दूसरी परीक्षा में मिले मौका

नवीन जयहिंद ने कहा कि सीईटी पास युवाओं का दूसरा पेपर नहीं हो रहा। सीईटी पास सभी युवाओं को दूसरे एग्जाम में मौका मिलना चाहिए, न कि 10 प्रतिशत या 20 प्रतिशत को मौका देकर अन्य युवाओं से धोखा करें। सीएम अगर रोहतक आए तो उनके हेलीकॉप्टर को उतरने नहीं देंगे और अगर उतरा तो उनके हेलीकॉप्टर से लटक जाएंगे। क्योंकि अब सरकार के खिलाफ युवा गैंगवार के लिए तैयार है।

.

खबरें और भी हैं...

  • रोहतक MDU में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का धरना: BPL छात्रों को 50% छूट देने की मांग; VC ऑफिस घेराव की चेतावनी

    BPL छात्रों को 50% छूट देने की मांग; VC ऑफिस घेराव की चेतावनी|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:58
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक के चंडी माता मंदिर में चोरी, VIDEO: 5 बच्चों ने पत्थर मारकर तोड़ा शीशा; कैश-चांदी का मुकुट चुराकर फरार

    5 बच्चों ने पत्थर मारकर तोड़ा शीशा; कैश-चांदी का मुकुट चुराकर फरार|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:24
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • शीलू-मुस्कान केस में समझौता, लेकिन FIR तुरंत कैंसिल नहीं होगी: रोहतक पुलिस शिकायत वापसी के बाद भी जांच करेगी, कोर्ट तक जाएगा मामला

    रोहतक पुलिस शिकायत वापसी के बाद भी जांच करेगी, कोर्ट तक जाएगा मामला|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:57
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कबड्‌डी प्लेयर शीलू बल्हारा को ससुराल पक्ष ने माफ किया: रोहतक में पत्नी सुसाइड केस में 3 मांगों पर सहमति बनी; शिकायत वापस होगी

    1:07
    • कॉपी लिंक

    शेयर