PM Modi Meets Priyanka Gandhi: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) की नेता सुप्रिया सुले की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में एक बेहद दिलचस्प राजनीतिक नजारा देखने को मिला.
PM Modi Meets Priyanka Gandhi: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) की नेता सुप्रिया सुले की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में एक बेहद दिलचस्प राजनीतिक नजारा देखने को मिला.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/12/pm-modi-meets-mallikarjun-kharge-2026-08-12-15-34-49.jpg)
PM Modi meets Mallikarjun Kharge
PM Modi Meets Priyanka Gandhi: नई दिल्ली में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के दौरान देश की राजनीति का एक मजेदार नजारा देखने को मिला. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) की वरिष्ठ नेता सुप्रिया सुले की बेटी रेवती के विवाह स्वागत समारोह में सत्ता पक्ष और विपक्ष के तमाम बड़े चेहरे एक ही छत के नीचे जमा हुए. इस भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी समेत कई दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं. आमतौर पर एक-दूसरे पर तीखे राजनीतिक हमले करने वाले ये नेता यहां बेहद ही गर्मजोशी और हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते नजर आए, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है.
पीएम मोदी और प्रियंका गांधी का आमना-सामना
वेडिंग रिसेप्शन के दौरान जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़े, उनका आमना-सामना प्रियंका गांधी वाड्रा से हो गया. उनके ठीक बगल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी खड़े थे. पीएम मोदी ने बेहद सहजता से प्रियंका गांधी से उनका हालचाल पूछा और कहा कि प्रियंका जी कैसी हैं आप. हालांकि वीडियो में प्रियंका गांधी का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन उनकी आवाज साफ सुनाई देती है जिसमें वे जवाब देती हैं कि मैं ठीक हूं सर, आप कैसे हैं. इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं वैसा ही हूं.
Modiji interacting with Priyanka G & Kharge ji while RaGa stands there like a lost child! pic.twitter.com/q3JO9uSPkm
— 🦋Anjna🦋 (@SaffronQueen_) August 12, 2026
खड़गे की टिप्पणी पर लगे ठहाके
दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत चल ही रही थी कि पास में मौजूद मल्लिकार्जुन खड़गे ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया. पीएम मोदी के जवाब पर खड़गे के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान आई और उन्होंने प्रधानमंत्री से मजाकिया लहजे में कहा कि भाई साहब, आप थोड़े बदल गए हैं. खड़गे की यह बात सुनकर पीएम मोदी भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने हंसते हुए कहा कि अच्छा. इसके तुरंत बाद वहां मौजूद सभी नेताओं के बीच जोर-जोर से कहकहे लगने लगे. खड़गे ने हालांकि अपनी इस टिप्पणी का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया, लेकिन इस बातचीत ने माहौल को काफी हल्का बना दिया.
राहुल गांधी की मुस्कान और सोशल मीडिया पर चर्चा
जिस समय यह पूरी घटना घटी, वहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे. वे दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच हो रही इस अनौपचारिक बातचीत को ध्यान से सुन रहे थे और इस दौरान उनके चेहरे पर भी मुस्कान देखी गई. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए. राजनीति की आपाधापी से दूर इस पल ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है और लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं. वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स खड़गे की इस टिप्पणी के अलग-अलग मायने निकालने में जुट गए हैं.
शरद पवार के घर जमावड़ा और राजनीतिक मायने
यह अनोखा और यादगार मौका राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) के प्रमुख शरद पवार के नई दिल्ली स्थित 6, जनपथ आवास पर देखने को मिला. सुप्रिया सुले की बेटी रेवती के इस रिसेप्शन में देश भर के कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी बधाई देने पहुंचे थे. वैचारिक मतभेदों को भुलाकर नेताओं का इस तरह मिलना भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर को पेश करता है. इसी कार्यक्रम के दौरान एक और तस्वीर ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है. रिसेप्शन में पीएम मोदी और शरद पवार के बीच काफी देर तक गंभीर बातचीत होते देखी गई. हालांकि, सुप्रिया सुले ने इन तमाम बातों को खारिज करते हुए पहले ही साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री के साथ उनकी पार्टी की बातचीत केवल महाराष्ट्र के विकास से जुड़े मुद्दों तक ही सीमित थी.
यह भी पढ़ें: रील और Gen-Z पर क्या बोले PM मोदी? पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की आत्मकथा के विमोचन के दौरान की अपील