कुरुक्षेत्र के लाडवा के बन गांव के सरकारी स्कूल में स्टूडेंट्स से सवाल पूछते SDM राजेश कुमार सोनी।
कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा के बन गांव के सरकारी स्कूल में SDM राजेश कुमार सोनी निरीक्षण पहुंचे। उन्होंने क्लास में जाकर पढ़ाई देखी, स्टूडेंट्स से बातचीत की और स्कूल में चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण क्लास और रिकॉर्ड तक सीमित नहीं रहा, बल्क
.
इस दौरान स्कूल स्टाफ ने निरीक्षण के समय SDM को स्कूल की समस्याएं भी बताईं। स्टाफ ने सोलर पैनल में तकनीकी दिक्कत के कारण कुछ क्लास में पर्याप्त रोशनी नहीं रहने की समस्या रखी। साथ ही छुट्टी के बाद स्कूल में शरारती लोगों के घुसकर नशा करने और शराब की बोतलें परिसर में फेंकने की शिकायत की।
बच्चों के साथ बैठकर खाई खिचड़ी
स्कूल के मिड-डे मील की व्यवस्था देखने के दौरान SDM बच्चों के बीच बैठ गए। उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ खिचड़ी खाई। इस दौरान SDM ने बच्चों से मिड-डे मील में रोज बनने वाले खाने की जानकारी भी ली। साथ ही स्टाफ की शिकायत पर जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए।

स्कूल में बच्चों के साथ मिड-डे मील में खिचड़ी खाते SDM राजेश कुमार सोनी।
नई बिल्डिंग का किया निरीक्षण
स्कूल की नई प्राइमरी बिल्डिंग का निर्माण भी चल रहा है। SDM ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य देखा। उन्होंने अब तक हुए काम और होने वाले निर्माण की जानकारी भी की। साथ ही काम की क्वालिटी और पैटर्न के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए। किसी भी तरह की समस्या होने पर उनसे संपर्क करने की बात कही।
अलग-अलग टॉपिक पर किए सवाल
SDM ने स्टूडेंट्स से अलग-अलग टॉपिक पर सवाल भी किए। उन्होंने बच्चों से उनके भविष्य को लेकर भी बातचीत की। किसी ने सेना में अफसर, किसी ने डॉक्टर, तो किसी ने IAS और IPS बनने की इच्छा जताई। SDM ने स्टूडेंट्स को समझाया कि लाइब्रेरी में सिर्फ सिलेब्स और किताबें पढ़ने तक सीमित न रहें। अपने सोचने के तरीके को बेहतर करने की बात कही।
खबरों से सीख लेने की बात कही
SDM ने स्टूडेंट्स से अखबार पढ़ने को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि अखबार में आने वाली घटनाओं को सिर्फ पढ़कर छोड़ना नहीं चाहिए, उनसे सीख भी लेनी चाहिए। उन्होंने समझाया कि सड़क पर जाम, जल्दबाजी या दूसरे की गलती पर गुस्सा करने से मामला बिगड़ सकता है। कुछ सेकेंड का गुस्सा बड़ी परेशानी पैदा कर सकता है। इसलिए धीरज रखें।