Published: Tuesday, July 28, 2026, 12:01 [IST]
Sapna Choudhary: हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी पिछले कुछ समय से खबरों में छाई हुई हैं। हालांकि इस बार वजह उनका कोई नया गाना, स्टेज शो या फिल्म नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा एक कानूनी विवाद है। जानकारी के अनुसार सपना चौधरी नें अपने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा का गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। दिल्ली की एक अदालत में इसका मामला भी चल रहा है। इसी बीच सपना चौधरी को लेकर धर्मेंद्र हुड्डा (Dharmendra Hooda) ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद सोशल मीडिा पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।
धर्मेंद्र हुड्डा ने सपना चौधरी पर लगाए कैसे इल्जाम?
सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ जाट आंदोलन दंगों के भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा ने एक वीडियो जारी कर डांस पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस वीडियो में उन्होंने सपना चौधरी के खिलाफ काफी कुछ कहा है। धर्मेंद्र हुड्डा के मुताबिक सपना चौधरी नशा करके स्टेज पर परफॉर्म करती हैं। शराब और सूखा नशा करने के सेवन को लेकर भी कई दावे किए गए हैं।
'सपना चौधरी नशा करके कुछ भी बोलती है'
वीडियो में धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा है- सपना नशेड़ी है। वो सूखा नशा कर स्टेज पर जाती है और कुछ भी बोल देती है। अब स्टेटमेंट दे रही है कि उसके ऊपर केस करेगी। वह जिस भाषा में बोलेगी, उसे उसी भाषा में जवाब भी मिलेगा। धर्मेंद्र हुड्डा ने आगे कहा है- सपना चौधरी हमेशा मर्दों के बारे में गलत बोलती है। सपना ने बोला कि मर्द क्या होते हैं, कुछ नहीं होते। सपना की जिंदगी में भी कई मर्द हैं, जिसमें उनका भाई, पिता, पति व बेटे शामिल हैं। उसे मर्दों को गलत बोलते हुए शर्म आनी चाहिए लेकिन वह सूखा नशा करके कुछ भी बोल सकती है।
सपना चौधरी पर धर्मेंद्र हु्ड्डा ने निकाली भड़ास
-दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा है- 25 जुलाई 2026 को महम चौबीसी में हुई खाप पंचायत में हरियाणा के कलाकारों, खाप प्रतिनिधियों व सरपंचों से जो गलती हुई, उसके लिए माफी मांगी गई लेकिन सपना चौधरी ने क्यों माफी नहीं मांगी क्योंकि जिनके ना घर परिवार की इज्जत, ना ससुराल की इज्जत, वह कुछ भी बोल देती है। सूखा नशा करने के बाद उन्हें किसी से कोई मतलब नहीं होता।
-धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा- सपना चौधरी के लिए जो शब्द बोले, उसी के लायक है वो। अब हरियाणा में कोई स्टेज परफॉर्मेंस करके दिखाए ना। नशा कर अब यूपी में कार्यक्रम कर रही है। हरियाणा में पिछले 15 दिन से शांति है और कोई भी अश्लील डांस कहीं नहीं हो रहा है।
धर्मेंद्र हुड्डा ने फीमेल डांसर्स को सवालों में घेरा
-धर्मेंद्र हुड्डा ने वीडियो में आगे कहा- खाप से ऊपर जाकर अगर कोई सट्टे का प्रमोशन करने या नंगा नाच करने की कोशिश करेगा तो वह हरियाणा को चुनौती देगा। हरियाणा में बड़े बुजुर्गों की गलती भी थी, जो उन्हें स्टेज पर नचाते थे। मंदिरों के कार्यक्रम में नंगा नाच करवाते थे। अब उन्होंने गलती मान ली है। महिला कलाकारों को कई बार प्यार की भाषा समझ नहीं आती। उन्हें उनकी भाषा में समझाना पड़ता है।
-धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा- दो-तीन महिला कलाकारों ने सफाई दी है कि हमें बच्चे पालने हैं, इसलिए ऐसे कदम उठाने पड़ते हैं। कुछ महिलाओं ने कहा कि हमें धमकाया गया है लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। जिसके घर परिवार की इज्जत उतर जाती है, वो कुछ भी बोल सकती हैं।
सपना चौधरी के पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप
-'बिग बॉस' जैसे पॉपुलर रिएलिटी शो में नजर आ चुकीं सपना चौधरी को दिल्ली कोर्ट से 'घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम' के तहत शुरू हुई कार्यवाही में अंतरिम सुरक्षा मिली है। आपको बता दें कि कोर्ट ने उनके पति को सुनवाई की अगली तारीख तक उनसे संपर्क करने या उनके पास जाने से रोक दिया है।
-ये मामला तब सामने आया जब सपना चौधरी महिला कोर्ट पहुंची थीं और आरोप लगाया था कि उनके पति ने कई बार उनके साथ मारपीट की है और सार्वजनिक रूप से हंगामा किया है। उन्होंने कोर्ट को बताया था कि वह अपना घर छोड़कर अलग रहने लगी हैं और उन्होंने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है।