Jul 28, 2026 12:09 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Jr NTR Health Update: साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर की तबीयत ठीक नहीं है। डॉक्टर ने उन्हें छह से आठ हफ्तों तक आराम करने की सलाह दी है।

जूनियर एनटीआर की हुई सर्जरी
तेलुगू एक्टर जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की हालात ठीक नहीं हैं। दरअसल, उनके कंधे में चोट लग गई है और डॉक्टर ने उन्हें 6 से 8 हफ्तों तक सिर्फ और सिर्फ आराम करने की सलाह दी है। बता दें, इस बात की जानकारी खुद उनकी ही टीम ने दी है। आइए आपको बताते हैं कि जूनियर एनटीआर की टीम ने अपने ऑफिशियल बयान में क्या कहा है।
जूनियर एनटीआर की टीम ने क्या कहा?
जूनियर एनटीआर की टीम ने कहा, 'हमें ये बताते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि आज शाम श्री एन.टी.आर. (NTR) के कंधे में चोट लग गई है। डॉ. जे. मधुसूदन राव और डॉ. आर. ए. पुरमचंद्र तेजस्वी के लीडरशिप में डॉक्टरों की टीम उनकी चोट की जांच कर रही है और उन्होंने एक्टर को पूरी तरह से ठीक होने के लिए 6 से 8 हफ्तों तक रेस्ट करने की सलाह दी है। हम आप सभी को आश्वस्त करना चाहते हैं कि चिंता या घबराने की कोई बात नहीं है। उनकी सेहत और सुधार से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारियां समय-समय पर साझा की जाती रहेंगी।'
जूनियर एनटीआर को शूटिंग के दौरान कैसे लगी चोट?
हालांकि टीम ने ये स्पष्ट नहीं किया कि चोट कैसे लगी, लेकिन जूनियर एनटीआर वर्तमान में प्रशांत नील की अपकमिंग फिल्म 'ड्रैगन' (Dragon)** की शूटिंग कर रहे हैं। अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि उन्हें ये चोट फिल्म के सेट पर लगी या कहीं और।
फिल्म 'ड्रैगन' के बारे में
कहानी: 'ड्रैगन' को 1967 में सेट किया गया। इसकी कहानी अफीम के व्यापार और अफगान ट्रेडिंग कंपनी नाम के एक संगठन के इर्द-गिर्द घूमती है।
एनटीआर का किरदार: इस फिल्म में जूनियर एनटीआर 'लूगर' का किरदार निभा रहे हैं, जो अफगान ट्रेडिंग कंपनी का मुख्य हत्यारा है।
स्टार कास्ट: फिल्म में रुक्मिणी वसंत, अनिल कपूर, बीजू मेनन, गुरु सोमसुंदरम, आशुतोष राणा, खुशबू सुंदर, राजीव कनकाला और सिद्धांत गुप्ता जैसे कई कलाकार लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे।
निर्माता: इस फिल्म का 'मैत्री मूवी मेकर्स' और 'एनटीआर आर्ट्स' प्रोड्यूस कर रहे हैं।
कब रिलीज होगी जूनियर एनटीआर की 'ड्रैगन'?
फिल्म 'ड्रैगन' पहले 25 जून 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर इसे पोस्टपोन कर दिया गया। अब ये फिल्म 11 जून 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
