Jul 30, 2026 04:31 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Samsung Galaxy F70 Pro 5G के लिए एक खास माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो गई है, जिससे कंफर्म हो गया है कि यह जल्द भारत में आने वाला है और फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने फोन की झलक भी दिखाई है।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Samsung Galaxy F70 Pro 5G India Launch: Samsung ने अपनी F70 लाइनअप के पहले फोन के तौर पर 9 फरवरी को भारत में Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च किया था। अब, कंपनी सीरीज में नए मॉडल Samsung Galaxy F70 Pro 5G को जोड़ने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसके लॉन्च को टीज करना शुरू कर दिया है, जो इस सीरीज के दूसरे मॉडल के तौर पर जल्द ही भारत में डेब्यू करेगा। अपकमिंग Galaxy F70 सीरीज के फोन के लिए एक खास माइक्रोसाइट अब देश के एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लाइव हो गई है, जिसमें इसके डिजाइन और उपलब्धता की जानकारी दी गई है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वह आने वाले दिनों में इस नए फोन के बारे में और जानकारी देगी।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G फोन के बारे में बाकी जानकारी 31 जुलाई (शुक्रवार) को सामने आएगी।
भारत में जल्द लॉन्च होगा Samsung Galaxy F70 Pro 5G
सैमसंग के नए स्मार्टफोन के लिए एक खास माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जिससे पता चलता है कि सैमसंग गैलेक्सी F70 Pro 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। यह कन्फर्म हो गया है कि यह फोन देश में Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा, माइक्रोसाइट पर आने वाले गैलेक्सी F70 सीरीज के फोन के डिजाइन की झलक भी दिखाई गई है। वहीं, फोन के बारे में बाकी जानकारी 31 जुलाई (शुक्रवार) को सामने आएगी।
सैमसंग गैलेक्सी F70 प्रो 5G की ग्रीन कलर में दिखाई दे रही है। इसमें एक फ्लैट रियर पैनल दिखाया गया है, जिसके राइट-टॉप कॉर्नर में एक पिल शेप का कैमरा मॉड्यूल रखा गया है। कैमरा मॉड्यूल में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इसके अलावा, फोन के राइट साइज में एक एलईडी फ्लैश लगाया जाएगा। अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी F70 प्रो 5G के राइट साइड एक पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल रखा जा सकता है।
मौजूदा मॉडल Samsung Galaxy F70e की खासियत
जैसा कि ऊपर बताया गया है कि लॉन्च के बाद, गैलेक्सी F70 प्रो 5G सीरीज में गैलेक्सी F70e 5G के साथ शामिल हो जाएगा। गैलेक्सी F70e 5G को भारत में 9 फरवरी को लॉन्च किया गया है और इसकी शुरुआती कीमत बेस 4GB+128GB वेरिएंट के लिए 13,999 रुपये थी। गैलेक्सी F70e 5G में 6.7-इंच की एचडी प्लस (720x1600 पिक्सेल) एलसीडी टचस्क्रीन है, जिसमें 120 हर्ट्ज तक की रिफ्रेश रेट, 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 260 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी और 16 मिलियन कलर्स हैं।
सैमसंग गैलेक्सी F70e 5G एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है, जो 2.4GHz की अधिकतम क्लॉक स्पीड प्रदान करता है। इसमें आर्म माली G57 जीपीयू, 6GB तक LPDDR4x रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है। फोन में 6000mAh की बैटरी भी है। सैमसंग गैलेक्सी F70e 5G में एक डुअल रियर कैमरा यूनिट भी है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है।
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
