छत्तीसगढ़ सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए राज्य के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों से विभिन्न खेल पुरस्कारों, सम्मानों, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, नगद प्रोत्साहन राशि, प्रेरणा निधि और डाइट मनी (खेलवृत्ति) के लिए आवेदन आमंत्रि
.
पात्र आवेदक 5 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन का प्रारूप विभाग की वेबसाइट sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है।
इन पुरस्कारों के लिए मांगे गए आवेदन
विभाग की ओर से इस वर्ष शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान और मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इसके अलावा राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खिलाड़ियों के लिए नगद प्रोत्साहन राशि, प्रेरणा निधि और डाइट मनी के लिए भी आवेदन किए जा सकेंगे।

मुख्यमंत्री ट्रॉफी में भी लाखों का इनाम
मुख्यमंत्री ट्रॉफी के तहत चार सदस्यीय टीमों को सीनियर वर्ग में 2 लाख रुपए और जूनियर वर्ग में 1 लाख रुपए का पुरस्कार मिलेगा। वहीं, चार से अधिक खिलाड़ियों वाली टीमों को सीनियर वर्ग में 5 लाख रुपए और जूनियर वर्ग में 3 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
डाइट मनी और नगद प्रोत्साहन राशि का भी मिलेगा लाभ
राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नगद प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं, राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करने या राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व करने वाले 19 वर्ष तक के खिलाड़ी डाइट मनी (खेलवृत्ति) के लिए आवेदन कर सकेंगे।
खेल संघों को वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों के आधार पर प्रेरणा निधि के लिए भी आवेदन करने का अवसर दिया गया है।
5 अगस्त तक करें आवेदन
खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026 निर्धारित की है। राज्य खेल संघों की अनुशंसा वाले आवेदन निर्धारित समय तक स्वीकार किए जाएंगे।
जिन खिलाड़ियों की उपलब्धियां पात्रता के अनुरूप हैं, लेकिन उनके नाम की अनुशंसा संबंधित खेल संघ ने नहीं की है, वे भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने दस्तावेजों के साथ खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालनालय या संबंधित जिला कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
आवेदन केवल विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जाने पर ही मान्य होंगे।