entertainment

Rajat Dalal Video: पार्किंग में फंसी रजत दलाल की कार, दूसरी गाड़ी को टक्कर मारकर बनाई जगह

August 30, 2026

Aug 30, 2026 10:44 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Rajat Dalal Hit Another Car: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस 18 में नजर आए रजत दलाल ने पार्किंग से अपनी गाड़ी निकालने के लिए दूसरी गाड़ी को टक्कर मारकर साइड किया। 

Raja Dalal Car's Hit another car

रजत दलाल ने क्यों दूसरी गाड़ी को मारी टक्कर?

बिग बॉस 18 के घर में नजर आए रजत दलाल को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि एक पार्किंग में किसी ने उनकी गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी थी। रजत दलाल के पास गाड़ी निकालने की जगह नहीं थी जिसकी वजह से कुछ देर इंतजार करने के बाद रजत दलाल ने अपनी गाड़ी से दूसरी गाड़ी को टक्कर मारते हुए अपनी गाड़ी के लिए जगह बनाई और वहां से कार लेकर निकल गए।

रजत दलाल ने खुद भी वो वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रजत दलाल की गाड़ी के आगे और पीछे एक-एक गाड़ी खड़ी है। रजत दलाल की गाड़ी को निकलने के लिए बिल्कुल भी जगह नहीं है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रजत दलाल अपनी गाड़ी में बैठते हैं, और अपनी गाड़ी से दूसरी गाड़ी को टक्कर मारकर हटाते हैं और वहां से निकलते हैं।

रजत दलाल का पार्किंग वीडियो वायरल

रजत दलाल ने दूसरी गाड़ी को टक्कर मारकर अपनी गाड़ी के लिए बनाई जगह

रजत दलाल ने अपनी स्टोरी में बताया कि गाड़ी पर कोई भी कॉन्टेक्ट नंबर या कुछ भी नहीं था। उन्होंने 40 से 50 मिनट इंतजार किया। रजत ने बताया कि इंतजार करने के बाद उन्होंने ऐसा किया। रजत ने पार्किंग का एक फोटो भी शेयर किया है। इस फोटो में भी नजर आ रहा है कि रजत दलाल की गाड़ी के आगे और पीछे, दोनों ही तरफ गाड़ियां खड़ी हैं। ये फोटो थोड़ा ऊंचाई से लिया हुआ लग रहा है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- रोज का ड्रामा है यार। इतनी बड़ी पार्किंग में इतनी गाड़ियों में मेरी ही गाड़ी मिलती है हमेशा।

रजत दलाल का लोगों ने उड़ाया मजाक

रजत दलाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक के एक बाद एक, अलग-अलग तारीख के वीडियो शेयर किए हैं जहां उन्हें पार्किंग को लेकर दिक्कतें हुईं। हालांकि, रजत दलाल की गाड़ी को टक्कर मारकर खुद की गाड़ी निकालने वाले वीडियो पर लोग इसे स्क्रिप्टेड कंटेंट बता रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि रजत दलाल ने व्यूज के लिए अपने ही दोस्त की गाड़ी खड़ी कर ली है आगे, ताकि ये नाटक बना पाए।

सोशल मीडिया यूजर्स को रजत दलाल का दवाब

सोशल मीडिया यूजर्स के ऐसे आरोपों पर भी रजत दलाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- ये कोई प्रमोशनल वीडियो या स्क्रिप्टेड चीज नहीं थी। ये हाल पार्किंग का यहां रोज होता है और वो कोई एरियल शॉट या ड्रोन शॉट नहीं है, जिम तीसरे फ्लोर पर है। एक लिमिट होती है हर चीज की।