world-news

पंजाब के फिरोजपुर में आप नेता गुरप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या, कार में आए थे हमलावर

August 30, 2026

पंजाब के फिरोजपुर में आप नेता गुरप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या, कार में आए थे हमलावर

Aug 30, 2026 11:03 am ISTलाइव हिन्दुस्तान, मोनी देवी

Follow us on Google News

share

Punjab: पंजाब के फिरोजपुर ममदोट इलाके में आम आदमी पार्टी के नेता गुरप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह पुरानी रंजिश का मामला साबित हुआ है। चुनावी ऐंगल से भी इसकी जांच की जा रही है।

AAP leader Gurpreet Singh shot dead in Ferozepur Punjab

पंजाब आप नेता गुरप्रीत सिंह की हत्या

AAP leader Gurpreet Singh shot dead: पंजाब के फिरोजपुर के ममदोट कस्बे में आम आदमी पार्टी के नेता की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। कार से आए चार नकाबपोश हमलावरों ने बाइक सवारों पर गोलियां चलाईं। इस फायरिंग में आप नेता की मौत हो गई और उनका एक साथी घायल हो गया। आप नेता की पहचान गुरप्रीत सिंह और घायल की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। हरप्रीत सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिरोजपुर के एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि चुनावों की रंजिश के चलते ये विवाद हुआ है। फिलहाल जांच जारी है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

बीच बाजार बरसाईं गोलियां

शनिवार रात करीब 8 बजे चार हमलावर कार से फिरोजपुर के ममदोट के मुख्य बाजार में पहुंचे। उन्होंने बाइक से जा रहे गुरप्रीत और हरप्रीत बाइक से जा रहे थे, तभी कार में आए चार हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दी। गुरप्रीत सिंह गोपी और हरप्रीत को सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सिंह को मृत घोषित कर दिया। हरप्रीत को गंभीर हालत के चलते लुधियाना के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि इस हमले के पीछे चुनाव से जुड़ा विवाद एक अहम पहलू के तौर पर सामने आया है। दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद था। हमलावरों की पहचान कर ली गई है और पुलिस टीमें बना दी गई हैं। हम जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी का आपराधिक बैकग्राउंड है और वह गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल रहा है। घायल हरप्रीत सिंह के बयान के आधार पर हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

हमले में बाल-बाल बचे नगर पंचायत अध्यक्ष

ममदोट नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विक्की मैनी और गुरप्रीत सिंह गोपी एक-दूसरे को जानते थे। घटना के समय विक्की मैनी दो अन्य लोगों के साथ एक अलग कार में मौजूद थे। हमलावरों ने उनकी कार पर भी गोलियां चलाई। हालांकि वह हमले में बच गए। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले के पीछे असली वजह क्या थी। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य सबूतों की मदद से मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।