education

AIAPGET Re-Exam 2026: 49 उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

August 30, 2026

Aug 30, 2026 10:44 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

दरअसल, NTA ने एआईएपीजीईटी 2026 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त 2026 को किया था। वहीं, जयपुर के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज में बिजली गुल होने के कारण 49 उम्मीदवार अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर सके थे।

aiapget re exam 2026

एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2026 के री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें कि यह एडमिट कार्ड सिर्फ 49 उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है। दरअसल, NTA ने एआईएपीजीईटी 2026 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त 2026 को किया था। वहीं, जयपुर के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज में बिजली गुल होने के कारण 49 उम्मीदवार अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर सके थे। इसलिए इन उम्मीदवारों के लिए दोबारा एग्जाम आयोजित कराया जा रहा है। इन उम्मीदवारों का री-एग्जाम 1 सितंबर 2026 को होगी।

कैसे डाउनलोड करें AIAPGET 2026 एडमिट कार्ड?

1. उम्मीदवार AIAPGET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. वेबसाइट पर AIAPGET 2026 Admit Card से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. मांगी गई जानकारी जैसे आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।

4. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।

5. एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारियां होंगी

एडमिट कार्ड पर दिए गए नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख, समय और रिपोर्टिंग टाइम जैसी सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें।

परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड में बताए गए जरूरी दस्तावेज और सामान साथ लेकर जाएं।

कहां होगी परीक्षा?

NTA के मुताबिक, इन 49 उम्मीदवारों के लिए AIAPGET 2026 की री-एग्जाम 1 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से होगी। परीक्षा राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन, जयपुर में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी साथ ले जाना अनिवार्य है। इसके अलावा एडमिट कार्ड में बताए गए अन्य जरूरी दस्तावेज और सामान भी उम्मीदवारों को अपने साथ लेकर जाना होगा।

बता दें कि एआईएपीजीईटी परीक्षा 22 अगस्त 2026 को पहली शिफ्ट में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 36979 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इनमें से 35837 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा का आयोजन देशभर के 200 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

क्या है AIAPGET?

AIAPGET एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इसके माध्यम से आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी के पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिला दिया जाता है। यह परीक्षा MD/MS जैसे पीजी कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। AIAPGET के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को देशभर के AYUSH कॉलेजों, संस्थानों, विश्वविद्यालयों और डीम्ड यूनिवर्सिटी में उपलब्ध सीटों पर प्रवेश मिलता है। इसके जरिए ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा की पीजी सीटों पर एडमिशन का अवसर मिलता है।