Rajasthan News: डूंगरपुर जिले में लगातार हो रही चोरियों ने लोगों को खौफजदा कर दिया है. डैयाणा गांव के लोगों ने पुलिस अधिक्षक से ग्रामीणों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और चोरी करने वाले अपराधियों का पता लगाने के लिए गुहार लगाई है.
Published byNamrata Mohanty
Rajasthan News: डूंगरपुर जिले में लगातार हो रही चोरियों ने लोगों को खौफजदा कर दिया है. डैयाणा गांव के लोगों ने पुलिस अधिक्षक से ग्रामीणों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और चोरी करने वाले अपराधियों का पता लगाने के लिए गुहार लगाई है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/03/rajasthan-news-2026-08-03-16-34-00.jpg)
Rajasthan News Photograph: (Rajasthan News)
Rajasthan News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के डैयाणा गांव में हुई लाखों रुपये की चोरी का मामला अब ग्रामीणों के लिए चिंता की वजह बन गई है. इस घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक न तो चोरों तक पहुंच पाई है और न ही चोरी हुए सामानों की बरामदगी कर पाई है. लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से गांववालों में डर और असंतोष का माहौल बन गया है. लोगों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं.
ग्रामीणों के अनुसार, 24 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने डैयाणा गांव के एक मकान को निशाना बनाया था. बताया जा रहा है कि चोर घर से करीब 150 ग्राम सोने के गहने और लगभग 1 किलोग्राम चांदी के जेवर चोरी करके ले गए. चोरी किए गएआभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये बताई जा रही है. इस संबंध में ओबरी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन अब तक पुलिस इस मामले में कोई खुलासा नहीं कर पाई है.
काफी समय से गांव में हो रही चोरी की घटनाएं
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यह पहली घटना नहीं है. इससे करीब चार से पांच महीने पहले भी डैयाणा गांव में 8 से 10 लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषणों की चोरी हुई थी. उस मामले में भी ओबरी थाने में FIR दर्ज कराई गई थी, लेकिन आरोपियों का अब तक भी कोई सुराग नहीं मिला है. दोनों मामलों में कड़ी कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों का पुलिस पर आक्रोश है. उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल किया है, जिससे यह साफ देखा जा सकता है कि उनका भरोसा पुलिस पर कमजोर पड़ता जा रहा है.
ये भी पढ़ें-Rajasthan News: भीलवाड़ा के MGH में फिर 2 प्रसूताओं की मौत, नॉर्मल डिलीवरी के बाद कैसे मातम में बदल गई खुशियां, सरकार कहां कर रही चूक?
खेतों और नदियों से चोरी हो रही मोटर-केबल तारें
ग्रामीणों का कहना कि चोरियां सिर्फ घरों में नहीं हो रही है बल्कि इलाके के खेतों और नदियों के पास लगी मोटर और केबल तारें भी चुराई जा रही है. ऐसी भी कई घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इन वारदातों से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और ग्रामीणों में असुरक्षा बढ़ रही है. लगातार हो रही चोरियों और राजस्थान पुलिस की तरफ से ठोस कार्रवाई नहीं होने की वजह से गांव के लोग अब अपनी सुरक्षा स्वयं करने को मजबूर हो गए हैं. रात के समय गांववाले बारी-बारी से पहरा दे रहे हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके. महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों में भी डर का माहौल बना हुआ है और लोग रात में घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं.
ग्रामीणों ने SP से लगाई गुहार
ग्रामीणों ने जिला पुलिस अधीक्षक (SP) से मांग की है कि डैयाणा गांव में हुई सभी चोरी की घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए और आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुआ सामान बरामद किया जाए. ग्रामीणों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की भी मांग रखी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और लोग भयमुक्त वातावरण में अपना जीवन व्यतीत कर सकें.
भजनलाल सरकार की कानून-व्यवस्था क्यों पड़ गई धीमी?
डैयाणा गांव में लगातार हो रही चोरियों के खुलासे में देरी ने राज्य सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं. बीजेपी की भजनलाल सरकार की कानून-व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों के मन कई सवाल हैं. ग्रामीणों का कहना है कि अगर पहले दर्ज मामलों में समय रहते प्रभावी रूप से कार्रवाई की जाती और आरोपियों की गिरफ्तारी होती, तो संभव है कि ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होती. ऐसे में अब सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को रोकने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने की जिम्मेदारी किसकी है? ग्रामीणों ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि अपराधियों के खिलाफ ठोस और समयबद्ध कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए.
ये भी पढ़ें- Rajasthan News: डीडवाना में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 7 मरीजों की आंखों में फैला इंफेक्शन, फिर से घिरा सिस्टम