world-news

Kia SUV: जल्द भारत में लॉन्च होगी नई प्रीमियम एसयूवी, टीजर में दिखा धांसू लुक और फीचर - Haribhoomi

August 3, 2026

Kia SUV: नई प्रीमियम SUV किआ सोरेंटो की लॉन्च से पहले कंपनी ने इसका टीजर जारी किया है। इसमें SUV का दमदार फ्रंट डिजाइन और कई प्रीमियम फीचर्स की झलक नजर आई है।

 Kia Sorento Teaser

किआ सोरेंटो का नया टीजर जारी

  • Published: 03 Aug 2026, 07:01 PM IST
  • Last Updated: 03 Aug 2026, 07:01 PM IST

Kia Sorento Teaser: किआ इंडिया भारतीय बाजार में अपनी एसयूवी लाइनअप का विस्तार करने की तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही अपनी नई प्रीमियम SUV किआ सोरेंटो को लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस प्रीमियम एसयूवी का नया टीजर जारी किया है, जिसमें इसके फ्रंट डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स की झलक देखने को मिली है।

टीजर में दिखा नया डिजाइन
किआ द्वारा जारी किए गए टीजर में Sorento के फ्रंट प्रोफाइल को दिखाया गया है। एसयूवी में कंपनी की सिग्नेचर Tiger Nose Grille, बोनट पर नया Kia Logo, Ice Cube LED DRLs, LED हेडलैंप और LED फॉग लैंप दिए गए हैं। टीजर से साफ है कि नई Sorento पहले से ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न डिजाइन के साथ आएगी।

मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
नई Kia Sorento में कई एडवांस फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें 18-इंच अलॉय व्हील्स, 24-इंच का कर्व्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD), वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ और लेवल-2 ADAS जैसे आधुनिक सेफ्टी और कनेक्टिविटी फीचर्स दिए जा सकते हैं।

हाइब्रिड इंजन का भी मिलेगा विकल्प
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Sorento में 1.6-लीटर हाइब्रिड इंजन का विकल्प दिया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी बाजार के अनुसार पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प भी उपलब्ध करा सकती है।

लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग
हालांकि किआ ने अभी तक Sorento की आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इसकी प्री-बुकिंग शुरू होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी आने वाले दिनों में इस प्रीमियम एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।

क्या है खास?
Tiger Nose ग्रिल के साथ नया फ्रंट डिजाइन
Ice Cube LED DRLs और LED लाइटिंग
18-इंच अलॉय व्हील्स
24-इंच कर्व्ड डिस्प्ले
HUD और वायरलेस चार्जिंग
पैनोरमिक सनरूफ
लेवल-2 ADAS
1.6-लीटर हाइब्रिड इंजन का विकल्प
पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन की संभावना

(मंजू कुमारी)