entertainment

'द ओडिसी' ने रचा इतिहास, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली R-Rated फिल्म, 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को भी पीछे छोड़ा

August 21, 2026

The Odyssey: ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की रिलीज के बाद भले ही ‘द ओडिसी’ की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई हो, लेकिन क्रिस्टोफर नोलन की यह ब्लॉकबस्टर फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. इस हफ्ते मैट डेमन स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. ‘द ओडिसी’ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली R-Rated फिल्म बन गई है. खास बात यह है कि इस रिकॉर्ड बड़ी फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है. जी हां, ‘द ओडिसी’ ने दुनियाभर में 1.352 बिलियन डॉलर की कमाई कर ली है और इसी के साथ यह इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली R-Rated फिल्म बन गई है.

होमर की मशहूर महाकाव्य कविता ‘द ओडिसी’ पर आधारित इस फिल्म ने अमेरिका और कनाडा में करीब 516 मिलियन डॉलर, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों से 800 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है. ‘द ओडिसी’ ने इस कमाई के साथ फिल्म ने 2024 में रिलीज हुई ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बता दें कि, ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ ने दुनियाभर में करीब 1.338 बिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था.

ये भी पढ़ें: क्या 10% मुनाफे की मांग के चलते स्पिरिट से बाहर हुईं दीपिका? संदीप रेड्डी वांगा के भाई का दावा

पहले ही दिन से रहा शानदार प्रदर्शन

‘द ओडिसी’ ने 17 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही 123 मिलियन डॉलर की शानदार कमाई की थी. वहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म का प्रदर्शन जबरदस्त रहा. जुलाई में यह फिल्म इस साल 1 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली छठी फिल्म बनी थी.

फिलहाल ‘द ओडिसी’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है और उससे आगे सिर्फ ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ है. चीन में फिल्म की रिलीज में देरी के बाद जुलाई में इसकी कमाई को काफी फायदा मिला. अनुमान लगाया जा रहा है कि अपनी थिएट्रिकल रन खत्म होने तक फिल्म 1.5 बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर सकती है.

रयान रेनॉल्ड्स ने दी बधाई

‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ का रिकॉर्ड भले ही ‘द ओडिसी’ ने तोड़ दिया हो, लेकिन फिल्म के स्टार रयान रेनॉल्ड्स ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी 2024 की फिल्म की एक क्लिप शेयर करते हुए ‘द ओडिसी’ की पूरी टीम को बधाई दी है. रयान ने लिखा, “द ओडिसी की पूरी कास्ट और क्रू को अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली R-Rated फिल्म बनने पर बधाई. यह वाकई बहुत बड़ी उपलब्धि है.”

ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 18: ओरी ने गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला पर साधा निशाना, बोले- वो उनकी फेम का फायदा उठा रही हैं

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

google button