Auspicious Rakhi Gifts: क्या राखी के साथ बहन भी अपने भाई को कोई शुभ उपहार दे सकती है? जानिए वे चीजें, जिन्हें रक्षा सूत्र के साथ देना बेहद मंगलकारी माना जाता है।
Raksha Bandhan Rituals: रक्षा बंधन पर राखी बांधने वाली बहन को भाई को गिफ्ट देता है। बहन भाई की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करती है। क्या बहन भी राखी के साथ भाई को कुछ शुभ चीजें दे सकती है? इसका जवाब हां है। राखी का मतलब सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि रक्षा, प्रेम और मंगलकामना है। इसलिए कई परिवारों में बहन रक्षा सूत्र के साथ मिठाई, नारियल, अक्षत, फल या दूसरी काम की चीजें भी भाई को गिफ्ट के रूप में देती है।
1. नारियल- शुभता और समृद्धि का प्रतीक
राखी के साथ भाई को नारियल देना शुभ माना जाता है। नारियल को श्रीफल कहा जाता है और पूजा-पाठ में इसका इस्तेमाल होता आया है। नारियल को पूर्णता, शुभता और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए बहन अगर राखी के साथ नारियल देती है तो उसके पीछे भाई के जीवन में सुख और समृद्धि की कामना का भाव होता है।
2. मिठाई- रिश्ते में मिठास की कामना
राखी पर मिठाई खिलाने की परंपरा है। बहन भाई को राखी बांधने के बाद मिठाई खिलाती है और भाई भी बहन का मुंह मीठा कराता है। मिठाई किसी देवता को समर्पित वस्तु होने के बजाय खुशी और शुभ अवसर का हिस्सा है। इसका मतलब है भाई-बहन के रिश्ते में हमेशा मिठास बनी रहे।
3. अक्षत- कभी कम न हो सुख-समृद्धि
अक्षत यानी साबुत चावल पूजा की थाली का मुख्य पार्ट है। राखी की रस्म में बहन भाई के माथे पर तिलक लगाने के बाद अक्षत लगाती है। ‘अक्षत’ का अर्थ है जो टूटा न हो। इसी वजह से इसे पूर्णता और मंगल से जोड़ा जाता है। रक्षा बंधन में अक्षत लगाने का मकसद भाई के जीवन में सुख, समृद्धि और शुभता बनी रहे।
ये भी पढ़ें- रक्षा बंधन की पूजा थाली में क्या-क्या रखें? राखी की थाली सजाते समय न करें ये गलतियां!
4. फल- स्वस्थ जीवन की शुभकामना
बहन भाई को फल भी दे सकती है। फल को सात्विक और प्राकृतिक भोजन माना जाता है। रक्षा बंधन में फल देने का मतलब है- भाई हमेशा स्वास्थ और खुश रहे। फल ताजा और साफ होना चाहिए। यहां महंगे फल देना जरूरी नहीं है।
5. कपड़े या उपयोगी वस्तु- स्नेह का उपहार
राखी पर उपहार देने की परंपरा में कपड़े, मिठाई, सूखे मेवे और दूसरी उपयोग में आने वाली चीजें भी शामिल हैं। बहन भी भाई को उसकी पसंद के अनुसार कपड़े, किताब, पर्स, घड़ी या कोई काम में आने वाली चीजें गिफ्ट कर सकती है। परंपरा में भाई द्वारा बहन को उपहार दिया जाता लेकिन मौजूदा समय में बहन का भाई को उपहार देना भी आम हो गया है।
ये भी पढ़ें- रक्षा बंधन पर भाई को नारियल क्यों देते हैं? समुद्र से निकले इस फल का राखी से क्या है संबंध
शुभ वस्तु देते समय किस बात का रखें ध्यान?
रक्षा बंधन का मकसद दिखावा या महंगा गिफ्ट देना नहीं है। जो चीज भाई के काम की हो और प्रेम से दी जाए, वही सबसे अच्छा गिफ्ट है। राखी को मुख्य रूप से रक्षा और रिश्ते के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। भाई-बहन एक-दूसरे की खुशहाली की प्रार्थना करते हैं और भाई बहन को गिफ्ट देकर अपना प्यार जताता है।
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.