business-finance

महारत्न कंपनी का शेयर Q1 रिजल्ट के बाद 3% लुढ़का, एक्सपर्ट का भरोसा कायम, बोले खरीद लो

July 28, 2026

Jul 28, 2026 12:29 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • Coal India Share Price: कोल इंडिया के शेयरों की कीमतों में आज तिमाही नतीजों के बाद गिरावट देखने को मिली है
  • कंपनी ने डिविडेंड देने का फैसला किया है
Coal India share price falls upto 3 percent

Coal India के शेयरों की कीमतों में आज 3 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

Coal India Share Price: महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 0.6 प्रतिशत बढ़कर 8,852.11 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद आज शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का दाम 3.3 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया था। बता दें, कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 8,797.05 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था।

कोल इंडिया का शेयर आज बीएसई में 423.85 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 3.40 प्रतिशत की गिरावट के बाद 412.80 रुपये के स्तर तक लुढ़क गया था।

कितना हुआ रेवन्यू (Coal india q1 results)

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान कंपनी की ऑपरेटिंग रेवन्यू सालाना आधार पर 42,919.20 करोड़ रुपये के मुकाबले आठ प्रतिशत बढ़कर 46,254.80 करोड़ रुपये हो गई। जून क्वार्ट के दौरान कंपनी का कुल खर्च 36,816.23 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 32,903.19 करोड़ रुपये था।

डिविडेंड भी दे रही है कंपनी (Coal India Dividend)

कोल इंडिया ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 5.50 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए 31 जुलाई 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है।

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा है?

पिछले तीन महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 11 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। एक साल में स्टॉक का दाम 9.03 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 4.83 प्रतिशत की गिरावट आई है। बता दें, दो साल में कोल इंडिया के शेयरों का भाव 19 प्रतिशत बढ़ा है।

3 साल से स्टॉक को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 81 प्रतिशत का लाभ मिला है। 5 साल में स्टॉक 186 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। इस दौरान सेसेंक्स इंडेक्स में 46 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स

सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार जेफरिज ने स्टॉक को BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 500 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। सिटी ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। इस ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 430 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें