sports

Commonwealth Games 2026, Medal Tally: एक ही दिन में 6 मेडल जीतने के बाद पदक तालिका में कहां पहुंचा भारत?

July 28, 2026

Commonwealth Games 2026 Medals Tally List: भारत ने पहले 3 दिन में जीते एक मेडल. फिर चौथे दिन एक गोल्ड और एक सिल्वर जीतकर पदक तालिका में लगाई एक स्थान की छलांग. लेकिन, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 5वें दिन भारत ने एक या दो नहीं बल्कि 6 मेडल अपने नाम कर लिए. अब सवाल है एक ही दिन में 6 मेडल जीतने के बाद, भारत पदक तालिका में कहां पहुंच गया? बड़ी बात ये है कि भारत के लिए छठे दिन के खेल में भी मेडल जीतने के 5 बड़े मौके होंगे, जिसे भुनाकर वो मेडल टैली में और छाप छोड़ सकता है.

2 गोल्ड, 5 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज… 8वें नंबर पर भारत

भारत ने 5वें दिन जो 6 मेडल जीते, उसमें एक गोल्ड के अलावा 3 सिल्वर मेडल शामिल रहे. इसके अलावा भारत ने 2 ब्रॉन्ज भी अपने नाम किए. इन मेडल को जीतने के बाद हालांकि पदक तालिका में भारत की पोजिशन पर कोई असर नहीं हुआ. भारतीय टीम अब भी पहले की ही तरह 8वें स्थान पर हैं. उसके खाते में कुल 2 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज हैं.

5वें दिन ये खिलाड़ी बने भारत के ‘मेडल’वीर

भारत ने 5वें दिन गोल्ड मेडल महिलाओं के पैरा शॉट पुट F57 इवेंट में जीता. इस इवेंट का गोल्ड शर्मिला धनकड़ ने 9.81 मीटर के अपने बेस्ट थ्रो के साथ अपने नाम किया.

इसके बाद अजाया बाबू ने वेटलिफ्टिंग मेंस 79 KG कैटेगरी का सिल्वर मेडल जीता. उन्होंने स्नैच राउंड में 149 किलो वजन उठाया और क्लीन एंड जर्क राउंड में 181 किलो वजन उठाया.

सर्वेश अनिल कुशवारे ने मेंस हाई जंप में 2.25 मीटर की छलांग लगाकर भारत को सिल्वर मेडल जिताया. वो कॉमनवेल्थ गेम्स के मेंस हाई जंप इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय हैं.

भारत की महिला वेटलिफ्टर का कमाल 5वें दिन भी जारी रहा, जिन्होंने भारत की झोली में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज डालने का काम किया. भारत के लिए ज्ञानेश्वरी देवी ने महिलाओं की 53 किलो कैटेगरी का सिल्वर मेडल जीता. महिला 58 KG कैटेगरी में भारत की बिंदिया रानी देवी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता.

CWG 2026 DAY 5 के बाद मेडल टैली की टॉप 10 टीम

देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल
1 ऑस्ट्रेलिया 26 13 20 59
2 इंग्लैंड 8 13 11 32
3 कनाडा 7 8 6 21
4 नाइजीरिया 6 4 0 10
5 स्कॉटलैंड 5 4 2 11
6 साउथ अफ्रीका 3 3 5 11
7 मलेशिया 3 0 2 5
8 भारत 2 5 3 10
9 जमैका 2 0 0 2
10 न्यूजीलैंड 1 4 3 8

साकेत शर्मा

साकेत शर्मा

'कौन बनेगा करोड़पति' गेम शो से शुरू हुआ सफर न्यूज नेशन, इंडिया न्यूज, इंडिया डॉट कॉम और Editorji जैसे पड़ावों से गुजरा. इसी कड़ी में पिछले 5 सालों से मैं TV9 हिंदी के साथ जुड़ा हूं. यहां भी खेल की खबरों को बताना मेरा काम है. TV, डिजिटल और प्रोडक्शन हाउस, तीनों ही दुनिया की समझ और कुल मिलाकर एक दशक से भी ज्यादा का मेरे पास अनुभव है. हर रोज कुछ नया सीखने और नई क्रिएटिव चीज करने की कोशिश करता हूं. असफलता से घबराता नहीं और सफलता पर इतराता नहीं. बस कोशिश यही करता हूं कि हमेशा अपना बेस्ट दे सकूं. आज तक यही करता आया हूं और आगे भी इरादा ऐसा ही है. फिर चाहे काम डेस्क पर बैठकर खेल की खबरों को अपने शब्दों में पिरोने का हो या फिर फील्ड में उतरकर उसे कैमरे पर उतारने का. सीधी भाषा में कहें तो मैं खेल के मैदान पर होने वाली हर हलचल को आपतक पहुंचाने वाला एक खिलाड़ी हूं.

Read More

google button