education

DU ITEP Admission 2026: डीयू में चार वर्षीय ITEP कोर्स के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

July 28, 2026

DU ITEP Admission 2026: डीयू में चार वर्षीय ITEP कोर्स के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

दिल्ली विश्वविद्यालयImage Credit source: Getty Images

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) में एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (NCET) 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह प्रोग्राम उन छात्रों के लिए खास है जो ग्रेजुएशन के साथ टिचर बनने की पढ़ाई भी करना चाहते हैं. आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित फीस जमा करनी होगी. एडमिशन पूरी तरह NCET 2026 के अंकों के आधार पर होगा. सीट अलॉटमेंट और काउंसलिंग का डिटेल शेड्यूल विश्वविद्यालय बाद में जारी करेगा.

यह चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम शिक्षक शिक्षा को किसी एक प्रमुख विषय के साथ जोड़ता है. इसमें प्रवेश केवल NCET 2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर मिलेगा. इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय के आधिकारिक ITEP पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस शेड्यूल में छात्र लैंग्वेज, इतिहास, मैथ्स, कंप्यूटर साइंस, रसायन साइंस, अर्थशास्त्र, संगीत, कला और फि जैसे विषयों में अपनी रुचि के अनुसार चयन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को NCET आवेदन नंबर, रोल नंबर, नाम और जन्मतिथि की मदद से पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद लॉग इन करके आवेदन फॉर्म भरना, जरूरी दस्तावेज अपलोड करना और फीस जमा करना होगा.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

आवेदन के समय अभ्यर्थियों को पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट, स्नातक डिग्री (अगर लागू हो), +5 वर्क एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट (अगर लागू हो) और आरक्षण कैटेगरी से जुड़े सर्टिफिकेट अपलोड करने होंगे.

University of Delhi invites applications for the Integrated Teacher Education Programme (ITEP) for Academic Session 2026-27.

Registration begins Monday, 27 July 2026 and closes on Sunday, 02 August 2026, 11:59 PM.

Apply now at https://t.co/0nTSxxOVKM and visit

— University of Delhi (@UnivofDelhi) July 27, 2026

आवेदन की फीस

आवेदन की फीस सामान्य, ओबीसी (एनसीएल) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 250 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा. यह फीस वापस नहीं की जाएगी.

मेरिट के आधार पर मिलेगा एडमिशन

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि ITEP में एडमिशन केवल NCET 2026 के स्कोर के आधार पर होगा. जो उम्मीदवार अभी अपनी योग्यता परीक्षा दे रहे हैं या रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वो भी आवेदन कर सकते हैं. फाइनल मेरिट लिस्ट NCET के अंकों और उम्मीदवारों द्वारा चुनी गई प्राथमिकताओं के आधार पर तैयार की जाएगी.

सीट आवंटन, काउंसलिंग और एडमिशन का पूरा शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा. विश्वविद्यालय ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा करें. साथ ही सभी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें ताकि एडमिशन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button