world-news

इंदौर में ऑटो ड्राइवर पर हाथी का हमला: गुड़ खिलाते समय अचानक भड़का, सूंड से उठाकर पटका, पैर से कुचला, मौत, हिरासत में महावत

July 26, 2026

इंदौर में ऑटो ड्राइवर पर हाथी का हमला: गुड़ खिलाते समय अचानक भड़का, सूंड से उठाकर पटका, पैर से कुचला, मौत, हिरासत में महावत

इंदौर में हाथी के हमले में घायल ऑटो रिक्शा ड्राइवर की शनिवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। बताते हैं गुड़ खिलाते समय हाथी भड़क गया और ऑटो ड्राइवर को सूंड से उठाकर पटक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

New Update

Indore Elephant Attack

Indore Elephant Attack: इंदौर में हाथी के हमले में घायल ऑटो रिक्शा ड्राइवर की शनिवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। बताते हैं गुड़ खिलाते समय हाथी भड़क गया और ऑटो ड्राइवर को सूंड से उठाकर पटक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद देर रात उसकी मौत हो गई। पूरी घटना राज नगर पुलिस चौकी के पास की है। पुलिस ने महावत को हिरासत में ले लिया है।

गुड़ खिलाते समय भड़का हाथी

 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 49 साल के विजय उर्फ लक्ष्मण राव होलकर हाथी को गुड़ खिला रहा था, तभी हाथी अचानक भड़क गया और उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विजय को पहले जिला अस्पताल और बाद में वर्मा यूनियन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

देखें, हाथी के हमले की तस्वीरें

Indore Elephant Attack
उज्जैन से आए इसी हाथी ने ऑटो ड्राइवर पर किया हमला, जिससे उसकी मौत हो गई।
Indore Elephant Attack
इंदौर में ऑटो ड्राइवर हाथी को गुड़ खिलाते हुए।
Indore Elephant Attack
इंदौर में ऑटो ड्राइवर हाथी को गुड़ खिलाने के लिए उसके पास जाते हुए।
Indore Elephant Attack
इंदौर में ऑटो ड्राइवर को हाथी को गुड़ खिलाने के दौरान सूंड से उठाकर पटक दिया और फिर उसके ऊपर पैर रख दिया। 

उज्जैन से आया था हाथी

चंदन नगर थाना पुलिस के मुताबिक, हाथी को उसका महावत उज्जैन से इंदौर एक मांगलिक कार्यक्रम के लिए लाया था। शनिवार को वह हाथी को इलाके में घुमाते हुए भिक्षावृत्ति कर रहा था।

इसी दौरान ऑटो ड्राइवर ने पुलिस चौकी के पास हाथी को रोककर उसे गुड़ खिलाना शुरू किया, तभी हाथी  उग्र हो गया। पलभर में ही हाथी ने ड्राइवर को सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया और उसके ऊपर पैर रख दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसके बाद शनिवार की रात ही अस्पताल में ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई।

Indore Elephant Attack
हाथी के हमले से जान गंवाने वाले ऑटो ड्राइवर विजय उर्फ लक्ष्मण राव होलकर।

हिरासत में महावत

मृतक के परिवार में पत्नी और एक बेटा है। उसके भाई समेत अन्य परिजन भी एक ही मौहल्ले में रहते हैं। चंदन नगर पुलिस ने मामले में महावत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें:MP Govt Employees CPCT: सरकारी कर्मचारियों को तीन महीने में पास करनी होगी सीपीसीटी, 40 साल से अधिक की उम्र के कर्मचारियों को भी छूट नहीं, कटेगा वेतन

लेखक