BSF जवान ने पत्नी को फावड़े से काट डाला: मैनपुरी में कमरे के बाहर बैठा रहा; बोला- 3 अलग-अलग मर्दों के साथ पकड़ा था - Mainpuri News
July 26, 2026
अभिषेक जैन | मैनपुरी5 घंटे पहले
कॉपी लिंक
मैनपुरी में छुट्टी पर आए बीएसएफ जवान ने अफेयर के शक में पत्नी को फावड़े से काट डाला। हत्या करने के बाद पति कमरे के बाहर ही बैठा रहा। इसका खुलासा तब हुआ, जब सुबह 9 साल का बेटा अपनी मां को जगाने पहुंचा। उसने मां को खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा देका।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जवान को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पत्नी के मायके वालों ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला करहल थाना क्षेत्र का रविवार सुबह 8 बजे का है।
हत्या की खबर मिलते ही घर के बाहर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस टीम ने उन लोगों से भी पूछताछ की।
पढ़िए पूरा मामला…
नगला देवजीत गांव में रहने वाली नीतू (32) की शादी 2011 में संजेश यादव से हुई थी। दोनों के एक बेटा निखिल है। संजेश बीएसएफ की 53वीं बटालियन की G- कंपनी में जम्मू-कश्मीर में तैनात है। करीब 10 दिन पहले वह छुट्टी लेकर घर आया था। रविवार सुबह जब नीतू काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली, तो उसका बेटा निखिल मां को जगाने पहुंचा। उसे मां मृत हालत में मिली। इस पर बेटे ने पड़ोसियों को यह बात बताई।
पड़ोसी घर पहुंचे, तो नीतू चारपाई पर खून से लथपथ पड़ी थी। उसके सिर पर गहरे घाव थे। पास में खून से सना फावड़ा पड़ा था। लाश को चादर से ढंका गया था। महिला की हत्या की सूचना मिलते ही करहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
आरोपी पति संजय ने कहा कि मेरी पत्नी 3 बार अलग-अलग लोगों के साथ पकड़ी गई थी।
नीतू के पिता बलराम यादव ने बताया- मुझे घटना की जानकारी सुबह करीब 9 बजे मिली। मेरे नाती ने मां को मृत देखकर पड़ोसियों को बताया। इसके बाद पड़ोसियों ने फोन करके मुझे बताया कि नीतू को मार दिया गया है। नीतू की भौंहों पर गंभीर चोट थी।
शादी के बाद से मेरी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। दामाद संजेश के अन्य महिलाओं से संबंध थे। इसके अलावा दामाद की शराब की लत के कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।
बलराम यादव ने बताया कि संजेश मेरी बेटी को खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता था। इसी वजह से नीतू ने उसके खिलाफ कोर्ट में मेंटेनेंस का मुकदमा दायर किया था, जो अभी विचाराधीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना में केवल संजेश ही नहीं, उसकी छोटी बहन रेखा भी शामिल थी। दोनों ने मिलकर नीतू की हत्या की।
ये नीतू के पिता पिता बलराम यादव हैं, जिनका कहना है कि दामाद संजेश ने बेटी के सिर पर फावड़े से वार किया।
बेटा बोला- पिता और बुआ ने मिलकर मां को मार डाला
बेटे निखिल ने पुलिस को बताया- शनिवार शाम घर पर बुआ रेखा भी थी। मेरे पिता और बुआ ने मिलकर मेरी मां को मार डाला। वहीं, आरोपी संजेश यादव ने भी हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। संजेश ने कहा कि उसे अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था। वह पत्नी को तीन अलग-अलग लोगों के साथ पकड़ चुका था। पुलिस संजेश के इन दावों की जांच कर रही है।
घटना के बाद घर के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी।
दोनों पक्षों ने लगाए अवैध संबंधों के आरोप
इश मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अवैध संबंधों के आरोप लगाए हैं। मायके वालों का आरोप है कि संजेश के दूसरी महिलाओं से संबंध थे। इसी वजह से वह नीतू को प्रताड़ित करता था। वहीं आरोपी पति संजेश का कहना है कि उसकी पत्नी के अन्य लोगों से संबंध थे।
वहीं, गांव के प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि बीएसएफ जवान संजेश ने शनिवार रात ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद वह पास के कमरे में जाकर सो गया। घटना का पता रविवार सुबह करीब 8 बजे चला, जब उनका बेटा निखिल अपनी मां को जगाने के लिए कमरे में पहुंचा। संजेश शराब पीने का आदी था।
घटना की जानकारी पर पहुंचे मायके के लोग रोते-बिलखते। परिजनों से पुलिस टीम पूछताछ की।
एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया-
देवजीत गांव में एक महिला की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में घरेलू विवाद में पति ने फावड़े से हत्या की है। आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
--------------------------
यह खबर भी पढ़ें…
इकरा हसन बोलीं- ईंट की जगह अपना सिर लगा देंगे, जौहर यूनिवर्सिटी गिरने नहीं देंगे; रामपुर डीएम से मिले 10 सपा सांसद
सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा के 10 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल रामपुर के डीएम से मिला। शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सबसे पहले सपा सांसद इकरा हसन संत शिरोमणि गेस्ट हाउस पहुंचीं। इसके बाद रुचि वीरा और जियाउर्रहमान बर्क पहुंचे। सभी सांसदों ने बंद कमरे में बैठक की। फिर सभी जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां गेट पर 8 दिन से धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। पूरी खबर पढ़िए…
.
खबरें और भी हैं...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी- किरण एस. लीड करेंगे नई SIT: अयोध्या DIG, SSP भी टीम में, 2 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट
0:43
कॉपी लिंक
शेयर
नोएडा में बच्चे की गड्ढे में डूबकर मौत, पिता वाइस-प्रिंसिपल: मां रोते-रोते बेहोश, बोली- अब मुझे भी नहीं जीना; प्राधिकरण की लापरवाही से जान गई
1:06
कॉपी लिंक
शेयर
यूपी एक्सप्लेनर
‘दशरथ की 3 पत्नियां, तो हमारा एक पति क्यों नहीं’: अमरोहा में 3 बहनों का सवाल, दोस्त से शादी की; क्या ये कानूनी रूप से जायज3:41
कॉपी लिंक
शेयर
'यूपी में पेपर लीक नहीं रुका तो बड़ा आंदोलन होगा': कॉकरोच जनता पार्टी की चेतावनी; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जश्न का VIDEO