वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर है महारिकॉर्ड, जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐसा करने ही रच देंगे इतिहास
Vaibhav Sooryavanshi Record: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के पास जिम्बाब्वे दौरे पर इतिहास रचने का मौका है. वह फास्टेस्ट 150 टी-20 सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं.
Vaibhav Sooryavanshi Record: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के पास जिम्बाब्वे दौरे पर इतिहास रचने का मौका है. वह फास्टेस्ट 150 टी-20 सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/22/vaibhav-sooryavanshi-can-become-fastest-150-t20-sixes-if-hit-11-sixes-against-zimbabwe-2026-07-22-09-38-36.jpg)
वैभव सूर्यवंशी Photograph: (Image Source: AFP)
Vaibhav Sooryavanshi Record: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. जिम्ब्बावे दौरे पर एक बार फिर सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जिन्हें अगर प्लेइंग-11 में मौका मिलता है, तो वह इस बार अपनी टीम के लिए बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी के पास जिम्बाब्वे दौरे पर फास्टेस्ट 150 टी-20 छक्के लगाने का मौका है. तो आइए जानते हैं कि वैभव को इस महारिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए कितने सिक्स और लगाने होंगे.
वैभव सूर्यवंशी के पास है इतिहास रचने का मौका
भारत के स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अक्सर जब भी मैदान पर उतरते हैं, तो कोई न कोई बड़ा कारनामा करके ही वापस लौटते हैं. अब जिम्बाब्वे में भी उनके निशाने पर एक बड़ा रिकॉर्ड है. 15 साल के वैभव अब तक टी-20 क्रिकेट में 139 छक्के लगा चुके हैं. ये सिक्स उन्होंने 37 मैचों की 37 पारियों में खेलते हुए लगाए हैं.
ऐसे में अब जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज में अगर इस युवा के बल्ले से 11 छक्के निकल तो वह टी20 क्रिकेट में 150 छक्के का आंकड़ा छू लेंगे. इसके साथ ही वैभव इस फॉर्मेट में सबसे तेज (पारियों के हिसाब से) 150 छक्के ठोकने वाले बल्लेबाज बनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे.
अब तक किसके नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड?
वैभव सूर्यवंशी की नजरें जिस रिकॉर्ड पर टिकी हैं, वो फिलहाल यूएई के मोहम्मद वसीम के नाम है, जिन्होंने 66 पारियां खेलते हुए 150 छक्के टी20 क्रिकेट में पूरे किए. यानी वैभव सूर्यवंशी के पास इस रिकॉर्ड पर कब्जा करने के लिए अभी काफी पारियां बाकी हैं, क्योंकि 15 साल के इस खिलाड़ी ने सिर्फ 37 ही पारियां खेली हैं. हालांकि, वैभव जिस अंदाज में बैटिंग करते हैं उम्मीद है कि जिम्बाब्वे में ही वह इतिहास रच देंगे. उनके लिए 3 पारियों में 11 छक्के लगाना कोई बड़ी बात नहीं होगी.
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज एविन लुईस और क्रिस गेल का नाम भी फास्टेस्ट 150 टी-20 सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार है. लुईस ने 70 पारियां खेलकर यह मुकाम हासिल किया था, जबकि क्रिस गेल ने 72 पारियों में इस उपलब्धि को नाम किया.
सूर्यकुमार यादव के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
भारत के लिए टी-20 फॉर्मेट में सबसे तेज 150 छक्के लगाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम पर दर्ज है. सूर्या ने टी20 में 150 छक्के पूरे करने के लिए 86 पारियां खेलीं. ऐसे में अब यदि वैभव जिम्बाब्वे के खिलाफ 150 छक्के पूरे कर लेते हैं, तो वह सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ देंगे.
आंकड़ों की बात करें, तो सूर्यवंशी ने अब तक 37 टी-20 मैच खेले हैं, जिसकी 37 पारियों में 218.56 की स्ट्राइक रेट और 42.19 के औसत से 1519 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं.
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा प्लेइंग-11 में मौका?
इंग्लैंड के साथ खेली गई टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिला था. डेब्यू सीरीज वैभव के लिए कुछ खास नहीं रही, क्योंकि वह पहले मैच में 14, दूसरे में 13 और तीसरे मैच में 15 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद अब सवाल उठता है कि क्या टीम मैनेजमेंट जिम्बाब्वे दौरे पर इस युवा खिलाड़ी पर भरोसा जताएंगे या फिर अभी उसे अपनी बारी का कुछ वक्त तक इंतजार करना होगा.
रिपोर्ट्स की मानें, तो जिम्बाब्वे में अभिषेक शर्मा के साथ प्रभसिमरन सिंह को ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है. यदि ऐसा होता है, तो वैभव को अपनी बारी का इंतजार करना होगा.
ये भी पढ़ें: '2 या 3 मैचों के बाद उसकी आलोचना...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कह दी ये बड़ी बात