Smriti Sinha Lashes out at Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह और एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा के बीच का विवाद इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. हाल ही में एक इवेंट के दौरान पवन सिंह ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह से माफी मांगी और उन्हें 'बाबू' व 'बेटा' कहा. पवन सिंह के इस बयान पर स्मृति सिन्हा ने कड़ी आपत्ति जताई है.
स्मृति ने इस पर अपना रिएक्शन देते हुए पवन सिंह की तुलना रावण तक से कर डाली है, जिसके बाद से यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है. स्मृति ने पवन सिंह के साथ कभी काम न करने की बात कही है. साथ ही उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि पवन सिंह की इन हरकतों से लोग इंस्पायर होकर ऐसी ही हरकतें करेंगे.
अक्षरा सिंह से माफी पर भड़कीं स्मृति सिन्हा
दरअसल, कुछ समय पहले एक लाइव इवेंट में पवन सिंह ने अपनी पुरानी बातों को भुलाकर अक्षरा सिंह से सबके सामने माफी मांगी थी. पवन का यह अंदाज उनके कई फैंस को पसंद आया, लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा को उनका यह बदला हुआ रूप बिल्कुल भी रास नहीं आया.
दशहरा के मौके पर स्मृति ने बिना नाम लिए सोशल मीडिया पर एक तंज कसा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि पत्नी को सताओ, प्रेमिका को सहलाओ और खुद को भोजपुरी का शेर कहलाओ. स्मृति के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया और उन्हें पवन सिंह के फैंस ने जमकर ट्रोल किया.
पवन सिंह के साथ कभी काम नहीं करेंगी स्मृति
ट्रोलिंग के बावजूद स्मृति सिन्हा अपने फैसले पर अटक चुकी हैं. हाल ही में 'लहरें टीवी' को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी और ऐलान किया कि वह भविष्य में कभी भी पवन सिंह के साथ काम नहीं करेंगी. स्मृति ने कहा कि अगर चीजें गलत हो रही हैं, तो उस पर आवाज उठाना उनका फर्ज है.
उन्होंने साफ किया कि रावण रूपी अहंकार या किसी के प्रति वफादार न रहने का नेचर चाहे किसी के भी अंदर हो, उसका विरोध होना चाहिए. स्मृति के इस जवाब से साफ हो गया है कि वह अपनी बात पर पूरी तरह कायम हैं.
ज्योति सिंह के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस
इस इंटरव्यू के दौरान स्मृति सिन्हा ने पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के लिए अपनी हमदर्दी जाहिर की. उन्होंने कहा कि वह आज तक कभी ज्योति सिंह से नहीं मिली हैं, लेकिन किसी का सपोर्ट करने के लिए पहचान होना जरूरी नहीं है. स्मृति ने पवन सिंह की पत्नी की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि वे लगातार कोर्ट के चक्कर काट रही हैं और पवन सिंह पेशी पर भी नहीं पहुंच रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ स्टेज पर जाकर वह किसी अन्य एक्ट्रेस के लिए सार्वजनिक रूप से प्यार का इजहार कर रहे हैं. स्मृति ने इस दोहरे रवैये पर सवाल खड़े किए.
यह भी देखें- 'पवन सिंह-खेसारी को रिटायर हो जाना चाहिए', विशाल आदित्य सिंह ने कही ऐसी बात, मच गया बवाल
भतीजी पर प्यार जताने पर उठाए सवाल
पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को कभी बेटी या भतीजी कहा. फिर स्टेज पर उनके लिए नरमी व प्यार दिखाने पर भी स्मृति ने तीखा हमला किया. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि एक तरफ आप उन्हें अपनी भतीजी बताते हैं और दूसरी तरफ सरेआम प्यार का इजहार करते हैं. स्मृति का मानना है कि पब्लिक फिगर होने के नाते कलाकारों की जिम्मेदारी समाज के लिए ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि लोग उन्हें देखकर बहुत कुछ सीखते हैं.
स्मृति ने कहा, "आप पब्लिक फिगर हैं. आपको लोग इतना मानते हैं आपसे सीखते हैं, तो कल को लोग आपसे यही सीखेंगे कि भतीजी पर लाइन मारो. मैंने नाम भी नहीं लिया, तो आप उड़ता तीर ले रहे हैं और फिर कहेंगे स्मृति खराब है."
फैंस के निशाने पर आने पर दिया करारा जवाब
जब स्मृति से यह पूछा गया कि उनके बयानों के बाद पवन सिंह के फैंस ने उन्हें ट्रोल किया और उनपर निशाना साधा, तो उन्होंने बेहद बेबाकी से जवाब दिया. स्मृति ने कहा कि सच्चाई हमेशा चुभती है और जिन्हें भी उनकी बातें बुरी लगी हैं, इसका मतलब साफ है कि कहीं न कहीं वे बातें सच साबित हो रही हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने तो बयान में किसी का नाम तक नहीं लिया था, इसके बावजूद लोग खुद ही 'उड़ता तीर' ले रहे हैं.
यह भी देखें- 'जब पता था पवन सिंह की दो-तीन शादी...' अक्षरा सिंह के पिता ने क्यों कसा ज्योति सिंह पर तंज? यूजर्स बोले- 'अपनी बेटी को क्यों नहीं रोका'