Home›Madhya Pradesh›Ladli Behna Yojana 2026: Madhya Pradesh Government May Reopen Portal for Left-Out Women
Ladli Behna Yojana Portal Reopen: फिर खुलेंगे लाड़ली बहना योजना के पोर्टल? वंचित महिलाओं को मिलेगा मौका, नए आवेदन पर आया बड़ा अपडेट

Ladli Behna Yojana Portal Reopen | Photo Credit: IBC24
Dageshwar DewanganReported By: Vivek Pataiya
Published: 14 Oct 2026 | 2:31 pmModified: 14 Oct 2026 | 2:31 pm
HIGHLIGHTS
- लाडली बहना योजना से छुटी महिलाओ के लिए बड़ी खबर
- एमपी में लाडली बहना में नाम जुड़ने के लिए फिर खुलेंगे पोर्टल
- चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का बयान
भोपाल: Ladli Behna Yojana Portal Reopen अगर आप भी मध्यप्रदेश में रहते हैं और आप भी लाडली बहना योजना से वंचित रह गई है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, इस योजना से वंचित रह गई पात्र महिलाओं के लिए राहत और अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। राज्य सरकार जल्द ही योजना का पोर्टल दोबारा शुरू करने जा रही है, जिससे नई और छुटी हुई पात्र विवाहित महिलाओं को आवेदन करने का अवसर मिलेगा। योजना में नए नाम जोड़ने को लेकर चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बड़ा बयान दिया है।
फिर खुल सकता है पोर्टल!
Ladli Behna Yojana Portal Reopen मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के अनुसार, सीएम मोहन यादव ने निकट भविष्य में योजना से छूट गई महिलाओं के नाम जाड़ने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने लाडली बहना से छूटे हुए नामों का आंकलन करने के निर्देश दिए है। कितनी महिलाएं बची हुई है उनके आंकलन करने के आंतरिक निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए है। हालांकि, पोर्टल कब खुलेगा और नए आवेदन कब से शुरू होंगे, इसे लेकर अभी आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है।
अब तक हो चुका है 40 किश्तों का भुगतान
आपको बता दें कि योजना के अंतर्गत जून 2023 में लगभग 1.25 करोड़ लाभार्थी महिलाओं को पहली मासिक आर्थिक सहायता राशि अंतरित की गई थी। सितंबर 2026 तक नियमित रूप से 40 किश्तों का भुगतान किया जा चुका है। अब आज 14 अक्टूबर बुधवार को 41वीं किस्त जारी की जाएगी। इसके अतिरिक्त अगस्त 2023, अगस्त 2024, अगस्त 2025 और अगस्त 2026 में लाभार्थी महिलाओं को चार बार 250-250 रुपये की विशेष आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई है।
योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ उनके आर्थिक निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए योजना में 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- अब स्कूली पढ़ाई का खर्च रह जाएगा आधा!.. भाजपा सरकार का बड़ा फैसला, कक्षा 1 से 10वीं तक मुफ्त मिलेंगी किताबें..
- एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अचानक बदले गए इन जिलों के कलेक्टर, एक साथ कई IAS अफसर इधर से उधर
- याचिका, खामी, सवाल, SIR पर जारी बवाल, विपक्ष के मार्च और याचिका पर भाजपा का पलटवार, आखिर कब थमेगा ये सियासी घमासान?
हमसे जुड़ें
Dageshwar Dewangan
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...
Web Title: Ladli Behna Yojana 2026: Madhya Pradesh Government May Reopen Portal for Left-Out Women