world-news

लॉन्च से पहले Oppo Find X10 सीरीज का बड़ा खुलासा, कीमत लीक होते ही मची खलबली! | IBC24

October 14, 2026

नई दिल्ली: OPPO Find X10 Series: स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो की अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज OPPO Find X10 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत में लॉन्च से पहले OPPO Find X10 और OPPO Find X10 Pro Max के रिटेल बॉक्स की तस्वीरें लीक हो गई है। इन तस्वीरों में दोनों फोन की अधिकतम रिटेल प्राइज यानी MRP लिखे होने का दावा किया गया है। लीक के मुताबिक, OPPO Find X10 Pro Max की बॉक्स MRP 2,39,999 रुपये, जबकि स्टैंडर्ड OPPO Find X10 की MRP 1,79,999 रुपये हो सकती है। लेकिन कंपनी ने अभी इन कीमतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

OPPO Find X10 Pro Max और Find X10 की MRP

रिपोर्ट के अनुसार, टिप्स्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दोनों स्मार्टफोन के कथित रिटेल बॉक्स लेबल की तस्वीरें साझा की हैं। इनमें OPPO Find X10 Pro Max का मॉडल नंबर CPH2913 बताया गया है। इसके बॉक्स पर 2,39,999 रुपये की MRP लिखे होने का दावा है। वहीं, OPPO Find X10 का मॉडल नंबर CPH2911 बताया गया है और इसकी बॉक्स MRP 1,79,999 रुपये हो सकती है। अब यहां यह समझना जरूरी है कि बॉक्स पर लिखी MRP ही फोन की अंतिम बिक्री कीमत नहीं होती। कंपनी लॉन्च के समय कम कीमत, बैंक ऑफर या अन्य छूट की जानकारी भी दे सकती है। इसलिए फिलहाल इन कीमतों को लीक के तौर पर ही देखना चाहिए।

डिजाइन से जुड़ी जानकारी भी लीक

लीक्स में बॉक्स लेबल से दोनों स्मार्टफोन के वजन और आकार की जानकारी भी सामने आई है। OPPO Find X10 Pro Max का वजन करीब 233 ग्राम और आकार 16.13 x 7.66 x 0.84 सेंटीमीटर बताया गया है। दूसरी ओर OPPO Find X10 का वजन 216 ग्राम और आकार 15.65 x 7.43 x 0.84 सेंटीमीटर हो सकता है। इन आंकड़ों के अनुसार Pro Max मॉडल स्टैंडर्ड फोन से थोड़ा बड़ा और भारी हो सकता है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Pro Max मॉडल का मैन्युफैक्चरिंग अक्टूबर 2026 में, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल का मैन्युफैक्चरिंग सितंबर 2026 में बताया गया है। दोनों फोन भारत में बने होने की जानकारी भी लेबल पर दी गई है।

बॉक्स में मिल सकती हैं ये जरूरी एक्सेसरीज

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max के रिटेल बॉक्स में चार्जर, USB केबल, सिम इजेक्टर टूल और प्रोटेक्टिव केस मिल सकते हैं। इससे यूजर्स को फोन के साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल की जरूरी चीजें भी मिल सकती हैं। लेकिन एक्सेसरीज की उपलब्धता और कीमतों की पुष्टि कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।

इन्हें भी पढ़ें:

  • क्या फिर रोहित के हाथों में होगी मुंबई इंडियंस की कमान? वापसी को लेकर सामने आया ये बड़ा संकेत! 
  • स्मार्टफोन पर 5-7 घंटे बिताने वाले युवाओं को सीएम योगी ने दी नसीहत, बताया लाइफ में आगे बढ़ने का तरीका, जानें आप भी.. 
  • IITian बाबा की मौत...होटल के कमरे में मिली लाश? सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने लगे लोग, जानिए क्या है सच्चाई