auto

Toyota Glanza Facelift vs Maruti Baleno: माइलेज, फीचर्स कीमत और इंजन के मामले में कौन सी हैचबैक है बेस्ट - toyota glanza facelift vs maruti baleno facelift comparison of mileage features and price

October 14, 2026

Toyota Glanza Facelift vs Maruti Baleno Facelift: Toyota Glanza Facelift vs Maruti Baleno Facelift: टोयोटा Glanza के अपडेटेड फेसलिफ्ट मॉडल को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Toyota ने आज अपनी Glanza Facelift को भारत में लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपए है। Glanza Facelift और Maruti Baleno Facelift, दोनों कारें एक ही प्लैटफॉर्म और तकनीक पर आधारित हैं लेकिन इनके डिजाइन, ट्रिम्स और कीमत में बड़ा अंतर। आइए इनकी तुलना कर जानते हैं कि दोनों गाड़ियों में कौन सा विकल्प आपके लिए बेहतर हो सकता है।

इंजन और परफॉर्मेस में कौन बेहतर?

2026 Toyota Glanza Facelift में 1.2 लीटर Z123, 3-सिलिंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो पुराने 4 सिलिंडर इंजन की जगह लेता है। बता दें कि, Maruti Baleno में अपडेटेड मॉडल में भी यही इंजन इस्तेमाल किया है। दोनों ही कारें पेट्रोल और CNG विकल्पों के साथ आती है। इनके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स दिया गया है।

इनके पावर और टॉर्क में मामूली अंतर है लेकिन कुल मिलाकर दोनों कारों का इंजन सेटअप लगभग एक जैसा है।

Engine Info Toyota Glanza Maruti Suzuki Baleno
Petrol Engine 1.2-Liter, 3-Cylinder 1.2-Liter, 3-Cylinder
Petrol Power 83 hp Approx. 82 hp
Petrol Torque 112 Nm 112.4 Nm
CNG Power 70 hp Approx. 69 hp
CNG Torque 102 Nm 101.8 Nm
Gearbox 5-Speed MT / AMT 5-Speed MT / AMT
Drive Type Front-Wheel Drive (FWD) Front-Wheel Drive (FWD)

माइलेज में कौन आगे?

नई 3-सिलिंडर इंजन तकनीक का एक बड़ा फायदा है बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी। Toyota के मुताबिक, नई Glanza पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में पहले से बेहतर माइलेज देती है। माइलेज के मामले में भी दोनों ही कारें लगभग एक जैसी हैं।

फ्यूल और गियरबॉक्स माइलेज तुलना

फ्यूल और गियरबॉक्स (Fuel & Gearbox) Toyota Glanza Maruti Suzuki Baleno
पेट्रोल मैनुअल (Petrol MT)

23.80 kmpl

23.80 kmpl

पेट्रोल ऑटोमैटिक (Petrol AMT)

24.77 kmpl

24.77 kmpl

CNG मैनुअल (CNG MT)

33.61 km/kg

33.61 km/kg

CNG ऑटोमैटिक (CNG AMT)

34.47 km/kg

34.50 km/kg

डिजाइन में क्या हुए बदलाव?

2026 Toyota Glanza Facelift के फ्रंट डिजाइन में बदलाव किए गए हैं। इसमें बड़ी ग्रिल, नए डिजाइन के फ्रंट फॉग लैंप और नए कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसके अलावा, कार में शार्क-फिन एंटीना और ADAS के लिए रडार मॉड्यूल भी दिया गया है। हालांकि, हेडलाइट्स का डिजाइन पहले जैसा ही है। साइड प्रोफाइल में 16-इंच के अलॉय व्हील्स और क्रोम डोर हैंडल मिलते हैं।

Maruti Baleno Facelift के डिजाइन की बात करें तो इसका एक्सटीरियर लुक काफी हद तक पुराने मॉडल जैसा ही है। दोनों ही कारों का बेसिक डिजाइन और बॉडी शेप समान है लेकिन Toyota Glanza Facelift में किए गए बदलाव इसे थोड़ा नया लुक देते हैं। साथ ही, Glanza में Digital Teal Green और Bluish Black जैसे कलर भी जोड़े गए हैं।

किसमें मिलती है बेहतर सेफ्टी?

सेफ्टी के मामले में दोनों कारों में नई जरूरी फीचर्स मिलते हैं। इनमें 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, हिल-होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और TPMS शामिल हैं। 2026 Toyota Glanza में लेवल-2 ADAS सुइट दिया गया है। Baleno Facelift में भी ADAS फीचर मिलता है लेकिन यह इसके टॉप-वेरिएंट Alpha (O) में आता है।

कीमत का अंतर

कीमत की बात करें तो Maruti Baleno Facelift का शुरुआती मॉडल Toyota Glanza Facelift से लगभग 1 लाख रुपए सस्ता है। वहीं, Glanza के टॉप V (O) वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपए है। Maruti Baleno Facelift की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख तो वहीं Glanza की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपए है।

Toyota Glanza Price:

वेरिएंट / ट्रिम (Variant / Trim) Toyota Glanza कीमत
E वेरिएंट

₹ 6.99 लाख (E)

S वेरिएंट

₹ 7.71 लाख (S)

G वेरिएंट

₹ 8.73 लाख (G)

V वेरिएंट

₹ 9.99 लाख (V)

V (O)

₹ 10.49 लाख (V O)

Maruti Baleno Facelift Price:

वेरिएंट (Variant) फ्यूल और ट्रांसमिशन (Fuel & Transmission) अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत (Ex-Showroom Price)
Sigma पेट्रोल मैनुअल (Petrol Manual) ₹ 5.99 Lakh
Delta पेट्रोल मैनुअल (Petrol Manual) ₹ 6.70 – 7.20 Lakh
Delta AMT पेट्रोल ऑटोमैटिक (Petrol Automatic) ₹ 7.50 Lakh
Delta CNG सीएनजी मैनुअल (CNG Manual) ₹ 7.92 Lakh
Delta CNG-AMT सीएनजी ऑटोमैटिक (CNG Automatic) ₹ 8.32 Lakh
Zeta पेट्रोल मैनुअल (Petrol Manual) ₹ 8.00 – 8.92 Lakh
Zeta Plus / Zeta AMT पेट्रोल ऑटोमैटिक (Petrol Automatic) ₹ 9.32 Lakh
Alpha पेट्रोल मैनुअल (Petrol Manual) ₹ 9.10 Lakh
Alpha AMT पेट्रोल ऑटोमैटिक (Petrol Automatic) ₹ 9.60 Lakh
Alpha (O) पेट्रोल मैनुअल (Petrol Manual) ₹ 9.50 Lakh
Alpha (O) AMT पेट्रोल ऑटोमैटिक (Petrol Automatic) ₹ 9.99 Lakh

यह भी पढ़ें- Toyota Glanza Facelift भारत में लॉन्च, वेंटिलेटेड सीट्स व ADAS जैसे फीचर्स है लैस