world-news

बिग बॉस से बाहर होते ही ईशा रिखी ने क्यों मांगी माफी, लिखा- 'अगर मैंने ऐसा किया तो सॉरी'

September 30, 2026

बिग बॉस से बाहर होते ही ईशा रिखी ने क्यों मांगी माफी, लिखा- ‘अगर मैंने ऐसा किया तो सॉरी’

ईशा रिखी का बयानImage Credit source: isharikhi/Instagram

Isha Rikhi Statement: सिंगर और रैपर की एक्स वाइफ ईशा रिखी बिग बॉस 20 से आउट हो चुकी हैं. बीते वीकेंड के वार में ईशा एलिमिनेट हो गईं. घर में उन्होंने करीब 25 दिन बिताए और हर किसी के साथ अच्छी दोस्ती भी की. हालांकि, ईशा बाकी कंटेस्टेंट्स की तरह शो की हाईलाइट नहीं बन पाईं. लेकिन ईशा ने शो में अपनी रियल पर्सनैलिटी दिखाई जिसकी तारीफ सलमान खान ने भी की थी. अब शो से आउट होने के 3 बाद ईशा ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी बिग बॉस की जर्नी को याद किया है.

इस पोस्ट में ईशा बताया कि सलमान खान के शो में उनका सफर काफी इमोशनल रहा और इस दौरान उन्होंने कई बार आंसू भी बहाए. ईशा ने शो के दौरान उन्हें सपोर्ट करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है. हालांकि, इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने माफी भी मांगी है. चलिए जानते हैं ईशा ने किससे और क्यों सॉरी बोला है.

ये भी पढ़ें: ये सब बंध कीजिएपेरिस फैशन वीक से लौटीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने पैपराजी से क्यों कही ये बात?

ईशा ने शेयर किया पोस्ट

ईशा ने इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने लिखा- ‘वापस आने के बाद मुझे एहसास हुआ कि आपका प्यार और सपोर्ट मेरे लिए कितना मायने रखता है. हर उस शख्स का शुक्रिया, जो मेरे साथ खड़ा रहा, जिसने मुझ पर भरोसा किया, मुझे चीयर किया और उन लोगों का भी जिन्होंने मेरा समर्थन नहीं किया. मैं हर राय, हर मैसेज और हर उस व्यक्ति की आभारी हूं, जो इस सफर का किसी न किसी तरह हिस्सा रहा.’

फैंस से मांगी माफी

ईशा ने आगे बताया कि Bigg Boss 20 में उनका सफर ‘इमोशनल ब्रेकडाउन’ से भरा रहा. ऐसे भी कई पल आए जब उन्हें अपनी बात खुलकर रखने में मुश्किल हुई और शायद वह खुद को उस तरह लोगों के सामने पेश नहीं कर पाईं, जैसा वह चाहती थीं. बादशाह की एक्स वाइफ ने यह भी माना कि शो में उनकी जर्नी से उनके फैंस निराश हुए होंगे. उन्होंने कहा, ‘अगर ऐसा हुआ है तो मैं दिल से माफी मांगती हूं’. मैं अभी भी इस पूरे अनुभव को समझ रही हूं, खुद को बेहतर तरीके से जानने की कोशिश कर रही हूं और इस पूरे सफर को एक सीख की तरह ले रही हूं.’

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

google button