world-news

पटना में दिनदहाड़े 7 लाख की सोने की चेन झपटी,VIDEO: कुर्जी मोड़ पर पीछे बैठी लड़की ने की छिनतई, युवक चला रहा था बाइक; तलाश जारी - Patna News

September 30, 2026

पटना39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पटना के कुर्जी मोड़ के पास बुधवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति के गले से करीब 7 लाख रुपए कीमत की सोने की चेन झपट ली। वारदात सुबह करीब 7:50 बजे की बताई जा रही है।

पीड़ित की पहचान कुर्जी मोड़ निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद बाइक सवार दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर उनकी पहचान में जुटी है।

पार्षद कार्यालय जाने के दौरान वारदात

पंकज कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार सुबह करीब 7:40 बजे घर से पार्षद कार्यालय जाने के लिए निकले थे। कुर्जी मोड़ के पास पहुंचते ही एक बाइक पर सवार दो लोग उनके पास आए।

बाइक एक युवक चला रहा था, जबकि उसके पीछे एक लड़की बैठी थी। आरोप है कि बाइक सवारों ने मौका देखकर पंकज कुमार के करीब बाइक की और पीछे बैठी लड़की ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली।

शोर मचाने तक फरार हो चुके थे आरोपी

चेन झपटने के बाद दोनों बाइक सवार तेजी से मौके से फरार हो गए। पंकज कुमार ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे।

पीड़ित के मुताबिक, छिने गए चेन की कीमत करीब 7 लाख रुपए है।

CCTV फुटेज से पहचान की कोशिश

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूरी जानकारी ली। पुलिस आसपास के दुकानों और रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। बाइक के आने-जाने वाले रास्ते की CCTV फुटेज भी देखी जा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

.

खबरें और भी हैं...

  • भास्कर इन्वेस्टिगेशन

    कुंवारी लड़कियों की जाति से बच्चों के रेट तय: एजेंट बोली– ब्राह्मण लड़की का बच्चा तो बुकिंग हाथोंहाथ, मुंह मांगी कीमत; बैंक मैनेजर से डील

    एजेंट बोली– ब्राह्मण लड़की का बच्चा तो बुकिंग हाथोंहाथ, मुंह मांगी कीमत; बैंक मैनेजर से डील|बिहार,Bihar - Dainik Bhaskar3:23
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • LIVE

    गंडक के दबाव से गोपालगंज-सारण में बांध टूटे: पटना से बेगूसराय तक उफनाई गंगा; 6 जिलों में बाढ़ के हालात; 1.59 लाख आबादी प्रभावित

    पटना से बेगूसराय तक उफनाई गंगा; 6 जिलों में बाढ़ के हालात; 1.59 लाख आबादी प्रभावित|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:04
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिहार के जवान ने CISF कैंप में फायरिंग की,4 मौतें: पत्नी-बच्चे के क्वॉर्टर में आने को लेकर हुई थी लड़ाई, साथी जवानों को AK-47 से भूना

    पत्नी-बच्चे के क्वॉर्टर में आने को लेकर हुई थी लड़ाई, साथी जवानों को AK-47 से भूना|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:57
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पटना- बीच सड़क महिला पर 10 बार चाकू से वार: आरोपी बोला- ब्लैकमेल करती थी: घायल ने कहा- इसकी वजह से पति-बच्चे मुझसे दूर हो गए

    1:02
    • कॉपी लिंक

    शेयर