world-news

"अखिलेश के बिना सब सूना है...", INDIA ब्लॉक में सीट बंटवारे पर बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह का बयान - India TV Hindi

September 30, 2026

नई दिल्लीः बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जमकर तारीफ की है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन में सीट-बंटवारे की बातचीत और राजनीतिक समीकरणों पर टिप्पणी करते हुए बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव के बिना सब सूना है। बीजेपी के पूर्व सांसद का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

दरअसल पत्रकारों ने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि वह गठबंधन के तहत यूपी में कम से कम 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस पर बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह से प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यूपी में अखिलेश के बिना सब सूना है। 

यहां देखें वीडियो

पहले भी अखिलेश की तारीफ कर चुके हैं बृजभूषण

इससे पहले भी बृजभूषण शरण सिंह ने कई मौकों पर अखिलेश यादव की खुलकर तारीफ की है। अखिलेश और बृजभूषण एक-दूसरे के खिलाफ पहले से ही कोई बयानबाजी नहीं करते। दोनों नेता कई बार सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे से अच्छे संबंध का हवाला भी दे चुके हैं। बीजेपी में आने से पहले बृजभूषण सपा में भी रह चुके हैं। 

सपा पर दबाव बना रही है कांग्रेस

बता दें कि कांग्रेस सपा पर सीट शेयरिंग को लेकर दवाब बनाना शुरू कर दी है। कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और सांसद इमरान मसूद ने कहा है कि उनकी पार्टी यूपी में कम से कम 150 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। जबकि सपा नेता अखिलेश यादव कई बार कह चुके हैं कि सीट शेयरिंग का फार्मूला सीट का नहीं, बल्कि जीत का होना चाहिए।  

 I.N.D.I.A. ब्लॉक की मीटिंग में शामिल नहीं होंगे अखिलेश

दिल्ली में आज विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. ब्लॉक की बड़ी बैठक होने जा रही है। इसमें स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR और चुनाव आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों को लेकर चर्चा होगी। आज होने जा रही INDIA गठबंधन की बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग का नोटिस एजेंडे में शामिल है। INDIA ब्लॉक की इस बैठक में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल नहीं होंगे। उनकी पार्टी से दो दूसरे नेता मीटिंग में हिस्सा लेंगे। मीटिंग में सपा की ओर से दो सांसद हरेंद्र मलिक और मुहिब्बल्ला नदवी शिरकत करेंगे। 

ये भी पढ़ेंः कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।