सोशल मिडिया पर दिखाई 'भौकाल' : बड़ा सा चाकू लेकर रील बनाने वाला गिरफ्तार, थाने के सामने उठक-बैठक कर मांगी माफी
कबीरधाम जिले के पंडरिया में धारदार हथियार लहराकर लोगों को धमकाने और Instagram पर धमकी भरी रील बनाने के आरोप में पुलिस ने हेमंत धावलकर को गिरफ्तार किया।
हथियार लहराने के बाद युवक गिरफ्तार
- Published: 16 Sep 2026, 03:57 PM IST
- Last Updated: 16 Sep 2026, 03:57 PM IST
संजय यादव- कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया में धारदार हथियार लहराकर लोगों को धमकाने और सोशल मीडिया पर धमकी भरी रील बनाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार फरसा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
पंडरिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को पंडरिया पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड नंबर-3 गोपीबंदपारा निवासी हेमंत कुमार धावलकर (27) धारदार हथियार लेकर नगर क्षेत्र में घूम रहा है। आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पंडरिया आने वाले लोगों को धमकी दिए जाने की शिकायत भी पुलिस को मिली थी। सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की।
कबीरधाम जिले के पंडरिया में धारदार हथियार लहराकर लोगों को धमकाने और Instagram पर धमकी भरी रील बनाने के आरोप में पुलिस ने हेमंत धावलकर को गिरफ्तार किया।@KabirdhamDist #Chhattisgarh pic.twitter.com/KNqAr57VbN
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) September 16, 2026
धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
डीएसपी भूपत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। टीम ने कुकदूर रोड स्थित शराब भट्ठी के पास आरोपी को धारदार हथियार लहराते हुए लोगों को धमकाते हुए पकड़ा। पुलिस ने हथियार रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए आरोपी को धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस दिया।
कबीरधाम जिले के पंडरिया में धारदार हथियार लहराकर लोगों को धमकाने और Instagram पर धमकी भरी रील बनाने के आरोप में पुलिस ने हेमंत धावलकर को गिरफ्तार किया। @KabirdhamDist #Chhattisgarh pic.twitter.com/KorIQpno8w
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) September 16, 2026
हथियार का लाइसेंस नहीं दिखा सका आरोपी
आरोपी द्वारा हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं होना बताए जाने पर पुलिस ने उसके कब्जे से धारदार फरसा जब्त कर लिया। पंडरिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं धारा 351(3) BNS के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)