world-news

नया प्लान: पहले रीगल की तरफ समानांतर टू-लेन बनेगा, फिर तोड़ेंगे पुराना शास्त्री ब्रिज... गोपेश्वर महादेव मंदिर बचाना, ट्रैफिक डायवर्शन बड़ी चुनौती - Indore News

September 11, 2026

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • First, A Parallel Two lane Road Will Be Built Towards Regal, Then The Old Shastri Bridge Will Be Demolished... Saving The Gopeshwar Mahadev Temple And Diverting Traffic Are Major Challenges.

नया प्लान:पहले रीगल की तरफ समानांतर टू-लेन बनेगा, फिर तोड़ेंगे पुराना शास्त्री ब्रिज... गोपेश्वर महादेव मंदिर बचाना, ट्रैफिक डायवर्शन बड़ी चुनौती

इंदौर38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

175 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा, नया ब्रिज संभागायुक्त कार्यालय से शुरू होगा और रीगल तिराहे तक जाएगा

नया शास्त्री ब्रिज बनाने से पहले पूर्वी और पश्चिमी इंदौर की कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए गुरुवार को नया प्लान सामने आया है। अब शास्त्री ब्रिज निर्माण दो चरणों में करने की तैयारी है। सिंहस्थ-2028 से पहले रीगल टॉकीज की तरफ वाले हिस्से में समानांतर ब्रिज बनाया जाएगा। यह भुजा संभागायुक्त कार्यालय की तरफ से शुरू होगी और रीगल टॉकीज के आगे उतरेगी। इस भुजा पर ट्रैफिक शुरू होने के बाद पुराने शास्त्री ब्रिज को तोड़ा जाएगा।

नए ब्रिज की ऊंचाई वर्तमान शास्त्री ब्रिज की तुलना में अधिक रखी जाएगी। हालांकि इसमें भी प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर को बचाना और ट्रैफिक डायवर्जन की चुनौती रहेगी। शास्त्री ब्रिज को लेकर गुरुवार को सांसद शंकर लालवानी ने रेलवे, आईडीए व अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। करीब 175 करोड़ रुपए की लागत से ब्रिज तैयार होगा। शास्त्री ब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव आईडीए को दिया है। रेलवे मॉनिटरिंग करेगा।

नए ब्रिज की ऊंचाई वर्तमान शास्त्री ब्रिज की तुलना में अधिक रखी जाएगी आईडीए को सर्वे शुरू करने को कहा आईडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े ने एजेंसी को सर्वे का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सर्वे के आधार पर ब्रिज के अलाइनमेंट, संरचना, ऊंचाई, चौड़ाई, यातायात प्रबंधन सहित अन्य तकनीकी पहलुओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। भविष्य की जरूरतों के लिहाज से नए ब्रिज की ऊंचाई वर्तमान से ज्यादा रखी जाएगी।

इस प्लानिंग में ये हैं चुनौतियां अगर नए ब्रिज की भुजा संभागायुक्त कार्यालय तक जाएगी तो ऐतिहासिक गोपेश्वर महादेव मंदिर का क्या होगा? मेट्रो के अंडरग्राउंड स्टेशन का काम भी साथ चलेगा तो ट्रैफिक किस तरह मैनेज होगा? रेसकोर्स रोड से रीगल तरफ आने वाली सर्विस रोड के ट्रैफिक को कहां डायवर्ट करेंगे? सिंहस्थ से पहले बना कर ट्रैफिक शुरू करना।

1.5 से 2 लाख वाहन गुजरते हैं निर्माण वर्ष : इस ब्रिज का निर्माण 1952-1953 के दौरान हुआ था। यह मध्य भारत का पहला टू-टू लेन (4 लेन) रेलवे ओवरब्रिज था। ट्रैफिक दबाव : 448 मीटर लंबे इस शास्त्री ब्रिज से रोजाना 1.5 से 2 लाख वाहन गुजरते हैं।

.