world-news

जमीन का झगड़ा: पीडब्ल्यूडी दफ्तर में महिला कर्मी को सफाई कर्मी ने दात्तर से काटा, मरा समझ भागा - Amritsar News

August 27, 2026

.

बटाला रोड स्थित पीडब्ल्यूडी दफ्तर के रिकॉर्ड रूम में बुधवार सुबह अकेली बैठी महिला कर्मचारी पर सफाई कर्मी ने दात्तर से हमला कर दिया। आरोपी ने महिला के सिर, चेहरे और गर्दन के पीछे दात्तर से 7 वार किए। हमले में दोनों हाथों की 6 अंगुलियां भी आधी कट गईं। गंभीर रूप से घायल महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। आरोपी को लगा कि उसकी मौत हो गई है, इसलिए वह मौके से फरार हो गया। महिला के शरीर पर लगे घावों पर कुल 113 टांके लगाए गए हैं।

घायल महिला की पहचान बेबी के रूप में हुई है। वह पीडब्ल्यूडी दफ्तर के साथ बने सरकारी क्वार्टर में बेटे के साथ रहती हैं। बुधवार सुबह 9 बजे दफ्तर पहुंची थीं। रिकॉर्ड रूम में उनकी ड्यूटी थी। उस समय दफ्तर में कोई अन्य कर्मचारी नहीं पहुंचा था।

इसी दौरान आरोपी सफाई कर्मी दात्तर लेकर रिकॉर्ड रूम में पहुंचा और अंदर से दरवाजा लॉक कर दिया। इसके बाद उसने महिला पर हमला कर दिया। मैं 9.20 बजे सुबह दफ्तर पहुंचा था। कमरों की सफाई करते हुए रिकार्ड रूम की ओर गया तो गेट बंद था। खोला तो अंदर खून से लथ-पथ महिला कर्मी बेबी नीचे गिरी हुई थी।

वह मोबाइल से कॉल करने की कोशिश कर रही थी। उनके सिर और चेहर पर गहरे घाव थे। वह अपने बेटे को कॉल कर रही थी। थोड़ी देर में उसका बेटा भी वहां पहुंच गया, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया। जब मैं वहां आया था, उस दौरान कोई नहीं था। दफ्तर में कैमरे भी नहीं लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक मालूम चला है कि सफाई कर्मी ने वारदात को अंजाम दिया है। रिकार्ड रूम में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। महिला कर्मी बेबी के बाल भी नोचे गए हैं, जो जमीन पर गिरे हुए थे। शाम तक कोई पुलिस कर्मी मौके देखने नहीं आया था। - सफाई कर्मी लव सिंह ।

महिला ने बताया कि उसने बचने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसके बाल पकड़कर उसे खींच लिया और लगातार दात्तर से वार करता रहा। थाना मजीठा रोड के एसएचओ राकेश ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम को भेजा गया है।

जानकारी मिलने में देरी हुई थी। मामले की जांच की जा रही है। महिला के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुछ देर बाद महिला को होश आया तो उसने मोबाइल से दफ्तर के पास सरकारी क्वार्टर में रह रहे अपने बेटे को फोन किया। इसी दौरान दूसरा सेवादार सफाई करने के लिए रिकॉर्ड रूम की तरफ पहुंचा।

उसने अंदर खून से लथपथ महिला को जमीन पर पड़ा देखा तो उसकी चीख निकल गई। महिला का बेटा भी मौके पर पहुंच गया। इसके बाद बेटे और दूसरे सेवादार लव सिंह की मदद से महिला को गुरु नानक देव अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचाराधीन बेबी ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है और पति की जगह उन्हें पीडब्ल्यूडी में नौकरी मिली थी।

उन्होंने सुल्तानविंड में 125 गज जमीन ली हुई है। आरोपी सफाई कर्मी दफ्तर का स्टाफ होने के कारण कभी-कभी उनके घर भी आता था। महिला के मुताबिक करीब एक महीने पहले आरोपी उनके जमीन के कागजात लेकर चला गया था। कागजात वापस मांगने पर वह दबाव बनाते हुए झगड़ा करता था।

मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची थी, जिसके बाद थाना मजीठा रोड में दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हुआ था। महिला का आरोप है कि आरोपी ने इसके बावजूद मूल कागजात वापस नहीं किए और जमीन के नाम पर दोबारा कागजात तैयार कर लिए थे। पुलिस अब इस विवाद को हमले की वजह से जोड़कर भी जांच कर रही है। खून से लथपथ रिकार्ड रूम।