world-news

नगर निगम की विशेष बैठक आज: पटना के 9 पॉश इलाकों की 432 एकड़ लीज संपत्ति फ्री होल्ड होगी - Patna News

August 27, 2026

शहर के राजेंद्रनगर, श्रीकृष्णापुरी, कंकड़बाग, ट्रांसपोर्ट नगर जैसे इलाकों में 60 साल पहले दी गई लीज की प्रॉपर्टी को अब फ्री होल्ड किया जाएगा। इसको लेकर गुरुवार को पटना नगर निगम बोर्ड की विशेष बैठक होगी। निगम प्रशासन ने शहर के ऐसे 9 पॉश इलाकों में पटन

.

आवंटियों की परेशानी को देखते हुए निगम ने ऐसी प्रॉपर्टी को फ्री-होल्ड करने का निर्णय लिया है। बोर्ड की विशेष बैठक में इस पर चर्चा होगी और इसके बाद इसपर मुहर लगने की उम्मीद है। इससे पहले आयोजित बोर्ड बैठक में लीज की प्रॉपर्टी के बारे में पूरी जानकारी संलेख में नहीं दिया गया था, जिसका पार्षदों ने विरोध किया था। तब जाकर फिर से इसके लिए विशेष बैठक बुलाई गई है।

शुल्क 10 या 12%, इस पर होगी चर्चा

बैठक में प्रॉपर्टी के हस्तांतरण या म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) शुल्क को लेकर चर्चा होगी। मूल आवंटी को वर्तमान सर्किल रेट (एमवीआर) का 10% और द्वितीय आवंटी को 12% शुल्क देकर मालिकाना हक देने की बात कही गई है। हाईकोर्ट ने 20 अगस्त 2024 को निगम की 50% लाभांश की मांग को अवैध बताते हुए खारिज कर दिया था।

इसलिए इस बार शुल्क को कम रखा गया है। बोर्ड से पास होने के बाद इस प्रस्ताव को राज्य सरकार और कैबिनेट की हरी झंडी मिलने का इंतजार रहेगा। इसके बाद लीज धारकों को उनकी संपत्ति का असली मालिकाना हक मिल जाएगा। फ्री होल्ड होने से पटना के प्रमुख आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में दशकों से लीज की जमीनों पर रह रहे लोगों बड़ी राहत मिलेगी।

निर्णय…आवास बोर्ड और बियाडा की तर्ज पर

पिछले दिनों अदालती आदेशों के कारण नगर निगम को भारी मुकदमेबाजी का सामना करना पड़ रहा था और राजस्व की भारी क्षति हो रही थी। इसी को देखते हुए बिहार राज्य आवास बोर्ड और बियाडा की तर्ज पर पटना नगर निगम ने भी इन संपत्तियों को फ्री-होल्ड करने का निर्णय लिया है। फ्री-होल्ड करने से निगम प्रशासन को कम से कम 150-200 करोड़ रुपए के राजस्व प्राप्ति का अनुमान है।

नौ प्रमुख इलाकों में लीज भूमि का रकबा

क्रमक्षेत्र / योजना का नामरकबा (एकड़ में)विवरण / टिप्पणी
1राजेंद्रनगर योजना संख्या-1198.0099 वर्ष की लीज पर प्राप्त
2श्रीकृष्णापुरी आवासीय कॉलोनी64.00अर्जित भूमि
3मीठापुर59.69अंतरराज्यीय बस अड्डा हेतु
4जकरियापुर38.94परिवहन विभाग द्वारा हस्तांतरित
5मौजा-दुजरा (बुद्ध कॉलोनी)27.70-
6मौजा-चितकोहरा, साईचक, बेउर तथा हरनीचक18.03-
7दीघा13.00गंगा नदी के किनारे
8मौर्यालोक व्यावसायिक परिसर7.21-
9कंकड़बाग (पीआईटी कॉलोनी)5.50-
कुल9 प्रमुख इलाके426.07-

कुल संपत्तियां : 1367 भूखंड, 806 भवन, 841 फ्लैट, 575 दुकान एवं कियोस्क, 37 कार्यालय, 4 अतिथिशाला, 1 ईंट भट्ठा