world-news

जयपुर में लड़कियों ने पिकअप ड्राइवर को लूटा: कॉलर पकड़कर ड्राइवर को साइड में खड़ा करवाया, लड़कों को बुलाकर मुक्कों से पीटा - Jaipur News

August 14, 2026

जयपुर में लड़कियों ने पिकअप ड्राइवर को लूटा:कॉलर पकड़कर ड्राइवर को साइड में खड़ा करवाया, लड़कों को बुलाकर मुक्कों से पीटा

जयपुर12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जयपुर में स्कूटी सवार दो लड़कियों के अपने साथियों के साथ मिलकर पिकअप ड्राइवर को लूट लिया। दरअसल, पिकअप से स्कूटी टकराने पर लड़कियों ने कॉलर पकड़ ड्राइवर को साइड खड़ा करवा लिया था। मोबाइल कॉल कर बुलाए लड़कों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। फिर पिकअप में तोड़फोड़ कर हजारों रुपए व मोबाइल लूटकर फरार हो गई।

शिवदासपुरा थाना पुलिस ने पीड़ित पिकअप ड्राइवर की शिकायत पर मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

ASI राजाराम ने बताया- गोनेर मोड सचिवालय नगर निवासी मुरली चौधरी (22) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह पिकअप चलाने का काम करता है। शुक्रवार रात करीब 7:45 बजे पिकअप लेकर घर लौट रहा था। इस दौरान गोनेर मोड़ की तरफ से सर्विस रोड पर दो लड़कियां स्कूटी लेकर आ रही थी।

लड़कियों ने कॉलर पकड़ा

पिकअप से स्कूटी टकराने पर नीचे गिर गई। पिकअप रोककर नीचे उतरकर दोनों लड़कियों को संभाला। कोई चोट नहीं लगने के बाद भी स्कूटी चलाने वाली लड़की ने उसका कॉलर पकड़ लिया। डरा-धमकाकर पिकअप को साइड खड़ा करवाया दिया।

मारपीट कर लूटा

लड़कियों ने मोबाइल कॉल कर 8-10 लड़कों को बुला लिया। बाइक-स्कूटी पर आए लड़कों ने मुक्कों के साथ डंडे व हेलमेट से मारपीट की। पिकअप में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। मारपीट कर उसकी जेब में रखे 47 हजार रुपए व मोबाइल निकाल लिया। हमला कर लूटपाट कर बदमाश फरार हो गए। शिवदासपुरा थाने में पीड़ित पिकअप ड्राइवर ने मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने ड्राइवर का मेडिकल करवाकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

.

खबरें और भी हैं...

  • पेटीज खाने के बाद पानी पीने दौड़ा स्टूडेंट, फिर मौत;VIDEO: परिजनों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया; मां बोली-इन्होंने मेरा बच्चा हाथों से मार दिया

    परिजनों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया; मां बोली-इन्होंने मेरा बच्चा हाथों से मार दिया|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar1:15
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • दूध बेचने वाला बना पेपर माफिया गैंग का सदस्य: शराब सप्लायर से लीक पेपर पढ़वाया था; JE सीट के लिए 14 लाख में सौदा

    शराब सप्लायर से लीक पेपर पढ़वाया था; JE सीट के लिए 14 लाख में सौदा|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:26
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • दूदू पंचायत समिति के 9 गांवों में लगेंगे वाटर कूलर: 18 लाख का बजट स्वीकृत, ग्रामीणों ने प्रधान का जताया आभार

    18 लाख का बजट स्वीकृत, ग्रामीणों ने प्रधान का जताया आभार|दूदू,Dudu - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • चाट के स्वाद में लौटा बचपन, यादों से सजी टेबल: दोस्तों के साथ फूड मस्ती की कहानियां रही खास; देशभर की चाट का मिला जायका

    0:56
    • कॉपी लिंक

    शेयर